फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress bhagyashree met with an accident surgery pictures viral on social

Bhagyashree: ‘मैंने प्यार किया’ की सुमन का हुआ एक्सीडेंट, माथे पर चोट देख घबराए फैंस; तस्वीरें वायरल

Thu, 13 Mar 2025 04:48 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 13 Mar 2025 04:48 PM IST
सार

Bhagyashree: हाल ही में बॉलवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें एक्ट्रेस के माथे पर गहरी चोट दिख रही है। सर्जरी की तस्वरें इंटरनेट पर वायरल।

विज्ञापन
Actress bhagyashree met with an accident surgery pictures viral on social
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम- @bhagyashree.online

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के एक्सीडेंट की खबरें सामने आईं हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। होली के समय इस घटना ने उनके फैंस को दुखी कर दिया है। उनके माथे पर गहरी चोट नजर आ रही है और वह अस्पताल में भर्ती दिख रही हैं। आखिर कैसे लगी उन्हें चोट? 

विज्ञापन


ऐसे हुआ अभिनेत्री का एक्सीडेंट
'मैंने प्यार किया' फेम अभिनेत्री की एक्सीडेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें 'पिकल बॉल' खेलने के दौरान माथे पर चोटें आईं। साथ ही कहा गया कि उनकी सर्जरी के दौरान उन्हें 13 टांके लगे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में अभिनेत्री की हॉस्पिटल से सर्जरी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इसके साथ ही उनके माथे पर गहरी चोट भी दिख रही है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 9/11 हमले के दौरान न्यूयॉर्क में फंस गए थे शाहरुख, पत्नी और बच्चे की वजह से निकलना हुआ संभव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
वायरल पोस्ट में नेटिजंस के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जल्दी ठीक हो जाइए भाग्यश्री जी। दूसरे यूजर ने लिखा कि स्ट्रांग वूमेन, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप जीवन में हमेशा मुस्कुराते रहें। इसके साथ ही कुछ यूजर ने उन्हें होली के दिन पिकल बॉल ना खेलने की हिदायत दी। 

यह खबर भी पढ़ें: Be Happy: अभिषेक से लेकर फरहान तक इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया अनोखे पिता का किरदार, दर्शकों को खूब भाया

एक नजर भाग्यश्री की ओर
अभिनेत्री भाग्यश्री ने हिंदी के अलावा भोजपुरी, मराठी और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। साल 1989 में रिलीज हुई सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया था। भाग्यश्री फिल्मों में भले ही कम दिखती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। स्टाइल के मामले में वे बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं को टक्कर देती हैं। बता दें कि भाग्यश्री के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed