फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Yash And Kiara Advani Starrer Toxic Has New Release Date, Here Is The More Update

Toxic: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, फैंस को लगेगा झटका

Sat, 22 Mar 2025 06:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 22 Mar 2025 06:37 PM IST
सार

Toxic New Update: अगर आप भी एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि फिल्म को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई। जानिए क्या है फिल्म को लेकर नई अपडेट।

विज्ञापन
Actor Yash And Kiara Advani Starrer Toxic Has New Release Date, Here Is The More Update
फिल्म टॉक्सिक पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@thenameisyash

विस्तार

‘केजीएफ’ स्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फैंस यश की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसलिए फिल्म से जुड़े हर एक अपडेट को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी साझा की है। ये खबर फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों को झटका देने वाली है, क्योंकि फिल्म की रिलीज लगभग एक साल के लिए टाल दी गई है। खुद एक्टर यश ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है।

विज्ञापन

यश ने इंस्टाग्राम पर बताई नई रिलीज डेट
‘टॉक्सिक’ के मेकर्स फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बना रहे हैं। फिल्म अभी बन ही रही है, यही कारण है कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को एक साल के लिए टाल दिया है। फिल्म के लीड एक्टर यश ने खुद फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में की है। इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता यश ने ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट जारी की है। फिल्म अब 19 मार्च 2026 में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में सिर्फ 19.03.26 लिखा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)




यह खबर भी पढ़ें: Film Thug Life: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का पहला सिंगल जल्द होगा रिलीज, मणिरत्नम-एआर रहमान संग नजर आए अभिनेता

 

10 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म
बता दें कि इससे पहले इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होना था। लेकिन अब फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Zee Cine Awards 2025: जी सिने अवार्ड्स ने बदल दी अपनी ट्रॉफी की डिजाइन, और, अवार्ड्स जहां, कार्तिक आर्यन वहां

कियारा आडवाणी होंगी प्रमुख अभिनेत्री
टॉक्सिक की कहानी गोवा में एक ड्रग कार्टेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शक्ति और नैतिकता के विषयों की खोज करती है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। कियारा आडवाणी यश की प्रेमिका के रूप में हैं, जबकि नयनतारा उनकी बहन की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed