{"_id":"66e4f101586588191900f196","slug":"actor-tom-cruise-charged-zero-dollar-for-his-bike-stunt-in-paris-olympic-2024-closing-ceremony-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tom Cruise: पेरिस ओलंपिक में स्टंट के लिए टॉम क्रूज ने ली थी इतनी फीस, समिति के अध्यक्ष ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tom Cruise: पेरिस ओलंपिक में स्टंट के लिए टॉम क्रूज ने ली थी इतनी फीस, समिति के अध्यक्ष ने किया खुलासा
Sat, 14 Sep 2024 07:42 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:42 AM IST
सार
टॉम क्रूज ने पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह को अपने स्टंट से यादगार बना दिया था। अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि इस स्टंट के लिए उन्हें कितना भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
टॉम क्रूज
- फोटो : एक्स @TomCruise
विस्तार
अभिनेता टॉम क्रूज अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की हर फिल्म में किए गए उनके स्टंट को लोग काफी पसंद करते हैं। पिछले दिनों टॉम क्रूज ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी शानदार बाइक स्टंट करके दर्शकों को चौंका दिया था। हाल ही में, इस बात का खुलासा हुआ है कि टॉम को इस स्टंट के लिए कितना भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
Kate Winslet: केट विंसलेट को 'ली' के सेट पर मिली थी बेली रोल छिपाने की सलाह, इनकार कर एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
विज्ञापन
टॉम क्रूज ने मुफ्त में किया था स्टंट
पेरिस के बाद अब 2028 का ओलंपिक लॉस एंजिल्स में होगा। इसकी आयोजन समिति के अध्यक्ष केसी वासरमैन ने खुलासा करते हुए बताया कि टॉम क्रूज ने इस स्टंट को मुफ्त में किया था। यह भी कोई कम चौंकाने वाली बात नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम क्रूज ने ही ओलंपिक समिति के पास जाकर इसे करने में अपनी रुचि दिखाई थी।
विज्ञापन
Thank you, Paris! Now off to LA. pic.twitter.com/MxlAb0hZbT
— Tom Cruise (@TomCruise) August 11, 2024
TFFM: दीपा मेहता पहली बार करेंगी 'तस्वीर फिल्म फेस्टिवल एंड मार्केट' का उद्घाटन, जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम?
समापन समारोह को बना दिया था यादगार
टॉम क्रूज ने अपने इस स्टंट से ओलंपिक के समापन समारोह को यादगार बना दिया था। वो स्टेडियम की छत से रस्सी के सहारे छलांग लगाते हुए जमीन पर आए थे। इसके बाद बाइक से पेरिस की सड़कों पर घूमे और फिर प्लेन से लॉस एंजिल्स के लिए निकल गए थे। इस स्टंट के बाद उनका एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें वो एक विमान से छलांग लगाते हुए झंडा लेकर लॉस एंजिल्स पहुंचते हैं।
TFFM: दीपा मेहता पहली बार करेंगी 'तस्वीर फिल्म फेस्टिवल एंड मार्केट' का उद्घाटन, जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम?