Russell Brand: कॉमेडियन रसेल ब्रांड पर रेप के आरोप तय, अभिनेता ने किया इल्जामों से इंकार
Russell Brand Charged With Rape: कॉमेडियन और अभिनेता रलेस ब्रांड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर रेप के इल्जाम लगाए गए हैं। अब उन्हें अदालत की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के कॉमेडियन और अभिनेता रसेल ब्रांड पर बलात्कार, मौखिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। उनके ऊपर ये इल्जाम चैनल चार में कई आरोप सामने आने के बाद लगे हैं। उनके खिलाफ साल 2023 में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जांच शुरू की थी। 50 साल के कॉमेडियन ने पहले इन दावों से इंकार किया था। अब उन्हें अदालती कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।
रसेल ब्रांड पर लगे कई इल्जाम
पुलिस ने बताया कि ब्रांड पर बलात्कार के अलावा अभद्र टिप्पणी और मौखिक बलात्कार के एक-एक मामले के साथ-साथ यौन उत्पीड़न के दो मामलों के भी आरोप लगाए गए हैं। रसल एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपना करियर बनाने के बाद पॉप स्टार कैटी पेरी के पूर्व पति के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुए।
यह खबर भी पढ़ें:
Manoj Kumar: मनोज कुमार को याद करके भावुक हुए गायक नितिन मुकेश, बोले- 'आज जो कुछ भी हूं उन्हीं की वजह से हूं'
इस साल लगाए गए थे इल्जाम
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक उनके ऊपर साल 1999 और 2005 के बीच इल्जाम लगाए गए थे। पुलिस ने बताया कि ब्रैंड को 2 मई को लंदन की एक अदालत में पेश होना है। यह मामला सितंबर 2023 में तब प्रकाश में आया, जब ब्रिटिश मीडिया आउटलेट चैनल 4 और संडे टाइम्स ने चार महिलाओं के दावे प्रकाशित किए कि ब्रांड ने उनका यौन उत्पीड़न या बलात्कार किया है। हालांकि अभिनेता ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके रिश्ते "हमेशा सहमति से" थे।
वीडियो जारी कर इल्जामों से किया इंकार
रसेल ब्रांड ने अपने ऊपर लगे इल्जामों से इंकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि वह "ड्रग्स के आदी, कामुकता के आदी और बेवकूफ थे लेकिन बालात्कारी" नहीं थे। उन्होंने कहा "मैं कभी गैर-सहमति वाली गतिविधि में नहीं रहा। मैं आशा करता हूं कि आप इसे मेरी आंखों में देख पाएंगे। अब मेरे पास मौका है कि मैं अपने ऊपर लगे इल्जामों से खुद की रक्षा कर पाऊं।"
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें:
Coolie VS War2: रजनीकांत की 'कुली' को लेकर आया बड़ा अपडेट, 'वार 2' के निर्माताओं की बढ़ी चिंताएं
रसेल ब्रांड एक कॉमेडियन और अभिनेता हैं जो अपने बेलगाम और बोल्ड स्टैंडअप कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने रेडियो और टेलीविजन पर शो होस्ट किए हैं। ब्रांड कई हॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दिए और 2010 से 2012 के बीच उन्होंने कुछ समय के लिए पॉप स्टार कैटी पेरी से शादी भी की।