फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Pradeep Ranganathan new film title is Dragon directed by ashwath marimuthu

Pradeep Ranganathan: प्रदीप रंगनाथन की नई फिल्म के नाम पर लगी मुहर, शूटिंग भी हुई शुरू

Sun, 05 May 2024 04:23 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 05 May 2024 04:23 PM IST
सार

'लव टुडे' के बाद दर्शकों को प्रदीप रंगनाथन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच, अब उनकी अगली फिल्म के नाम की घोषणा हो गई है।
 

विज्ञापन
Actor Pradeep Ranganathan new film title is Dragon directed by ashwath marimuthu
प्रदीप रंगनाथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदीप रंगनाथन की फिल्म 'लव टुडे' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें प्रदीप के साथ-साथ इवाना ने भी मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाडे थे। 'लव टुडे' ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद दर्शकों को प्रदीप रंगनाथन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच, अब उनकी अगली फिल्म के नाम की घोषणा हो गई है।

विज्ञापन


क्या आपको याद है यह बॉलीवुड हीरो? ऐश्वर्या-अमिताभ के साथ भी किया था काम
विज्ञापन


'ड्रैगन' रखा गया है फिल्म का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदीप रंगनाथन जल्द ही 'ड्रैगन' नाम की फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। इससे पहले अफवाह थी कि फिल्म का नाम 'फ्लेम्स' रखा जा सकता है। फिल्म का नाम तय होते ही अब अफवाहों पर लगाम लग गई है। दर्शकों के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Priyanka Chopra: बेबो के यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनने पर खुश हैं प्रियंका, बोलीं- परिवार में स्वागत है

अश्वथ मारीमुथु कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
'ड्रैगन' का निर्देशन अश्वथ मारीमुथु संभाल रहे हैं। वही इस फिल्म के लेखक भी है। वह इससे पहले साल 2020 में वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'ओह माई कदावुले' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले कल्पथी एस. अघोरम, कल्पथी एस. गणेश और कल्पथी एस. सुरेश द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के संगीत पर लियोन जेम्स काम कर रहे हैं। 'ड्रैगन' एजीएस की 26वीं फिल्म है। बता दें कि इससे पहले भी एजीएस एंटरटेनमेंट ने प्रदीप की फिल्म 'लव टुडे' का निर्माण किया था।

Ryan Gosling: एक बार फिर अंतरिक्ष की सैर करेंगे रयान गोसलिंग, जानिए उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed