Muzammil Ibrahim: 'दीपिका ने मुझे प्रपोज किया..फिर हम दो साल साथ रहे..’, जानिए कौन हैं ये दावा करने वाला एक्टर
Deepika Padukone: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम ने चौंकाने वाला दावा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वो दीपिका के साथ रिलेशनशिप में थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में अक्सर बीते रिश्तों की कहानियां सामने आती रहती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेता और मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम ने जो खुलासा किया है, उसने इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी चौंका दिया है। एक इंटरव्यू में मुजम्मिल ने दावा किया कि वो दो साल तक दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने ये भी बताया कि खुद दीपिका ने ही उन्हें प्रपोज किया था।
'पहली बार उसने प्रपोज किया था'
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में मुजम्मिल इब्राहिम ने अपने और दीपिका के बीच के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब दीपिका मुंबई आई थीं, तब वो पहली बार किसी को डेट कर रही थीं और वो इंसान खुद मुजम्मिल थे। उन्होंने बताया कि ये उनका पहला सच्चा रिश्ता था और उस वक्त दीपिका ने ही उन्हें सबसे पहले प्रपोज किया था।
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: Rj Mahvash: आईपीएल फाइनल के दो दिन बाद महवश ने चहल पर बरसाया प्यार, बोलीं - 'उन्हें रोते-कराहते देखा पर..'
'ऑटो की सवारी और बारिश में डेट'
मुजम्मिल ने दावा किया कि जब वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब वो बहुत ही आम ज़िंदगी जीते थे। मुंबई की बारिश में ऑटो में घूमना, गानों की फरमाइश करना और एक-दूसरे के साथ समय बिताना उनके लिए बेहद खास पल थे। उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक बार उन्होंने ऑटो ड्राइवर से दीपिका का पसंदीदा गाना लगातार 1.5 घंटे तक बजवाया, जिससे दीपिका बहुत खुश हो गई थीं।
'मैं स्टार था, वो शुरुआत कर रही थी'
मुजम्मिल ने ये भी कहा कि उस समय वो एक जाने-माने मॉडल और एक्टर बन चुके थे, जबकि दीपिका सिर्फ एक उभरती हुई मॉडल थीं। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक साथ फैशन शोज किए थे और वहीं से उनकी मुलाकात और दोस्ती की शुरुआत हुई थी। वो खुद पहले ही ग्लैडरैग्स जैसे शो से लोकप्रिय हो चुके थे और दीपिका ने वहीं से उन्हें नोटिस किया था।
'हम अब भी अच्छे दोस्त थे'
उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी। कुछ समय तक बात बंद रही लेकिन धीरे-धीरे दोनों ने फिर से बात करना शुरू कर दिया था। वो एक-दूसरे की कामयाबी पर एक-दूसरे को बधाइयां दिया करते थे। हालांकि, जब दीपिका की शादी रणवीर सिंह से हुई, उसके बाद उनका संपर्क टूट गया।
ये खबर भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan Teaser: विक्रांत मैसी और शनाया की फिल्म का टीजर जारी, दोनों में दिखी गजब की कैमिस्ट्री
मैं उसका फैन हूं- मुजम्मिल
दीपिका की मौजूदा स्थिति पर मुजम्मिल ने कहा कि वो अब एक सुपरस्टार हैं और उन्हें देख कर उन्हें बेहद गर्व होता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा दीपिका की खुशियों की कामना करते हैं और उनके काम के फैन हैं।
दीपिका के अफेयर्स की चर्चा
गौरतलब है कि रणवीर सिंह से शादी से पहले दीपिका का नाम कई सितारों से जुड़ चुका है, जिनमें निहार पांड्या, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या और कुछ क्रिकेटर्स के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, मुजम्मिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर किया गया ऐसा दावा पहली बार सामने आया है।