फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor Kota Srinivasa Rao fans are concerned about his health viral picture

Kota Srinivasa Rao: घटा हुआ वजन..मुरझाया चेहरा, साउथ के इस दमदार विलेन को पहचाना क्या? हालत देख फैंस चिंतित

Wed, 11 Jun 2025 03:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 11 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

Kota Srinivasa Rao Health Concerns: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव की एक हालिया तस्वीर ने उनके फैंस को काफी चिंतित कर दिया है। अभिनेता की सेहत को लेकर अब उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं।

विज्ञापन
actor Kota Srinivasa Rao fans are concerned about his health viral picture
बंदला गणेश के साथ कोटा श्रीनिवास राव (दाएं) - फोटो : एक्स

विस्तार

दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके किसी फिल्मी किरदार या बयान से जुड़ी नहीं, बल्कि उनकी सेहत है। बीते कुछ समय से कोटा श्रीनिवास राव सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं, जिससे उनके प्रशंसकों के बीच उनकी तबीयत को लेकर चिंता का माहौल है। इसी बीच निर्माता बंदला गणेश द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक ताजा तस्वीर ने इन चिंताओं को और हवा दे दी है।
विज्ञापन



के श्रीनिवास राव की तस्वीर हुई वायरल
इस वायरल हो रही तस्वीर में कोटा श्रीनिवास राव बेहद कमजोर और थके-हारे नज़र आ रहे हैं। उनके चेहरे पर झलक रही थकान और शरीर में आई कमजोरी को देखकर फैंस काफी चिंतित हो उठे हैं। वहीं उनके पैर में बंधी पट्टी और दूसरे पैर में भी चोट के निशान तस्वीर में साफ देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि बंदला गणेश ने कोटा से हालचाल लेने के लिए शिष्टाचार भेंट की और उसी दौरान ली गई इस तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने मुलाकात करने के दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बहुत अच्छा लगा कोटा श्रीनिवास राव से मिलकर...'
विज्ञापन


तस्वीर सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। कई लोगों ने कोटा राव की जल्द ठीक होने की दुआ की है, तो कुछ ने यह अपील की है कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की जाए ताकि अफवाहों से बचा जा सके। कुछ यूज़र्स ने तो सरकार और फिल्म इंडस्ट्री से यह अपील भी की है कि कोटा जैसे वरिष्ठ कलाकारों की देखभाल के लिए विशेष योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

actor Kota Srinivasa Rao fans are concerned about his health viral picture
कोटा श्रीनिवास राव - फोटो : एक्स
काफी समय से बीमार चल रहे हैं श्रीनिवास
बता दें एक्टर को लेकर खबर आ रही है कि वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले साल 10 जुलाई को प्रोड्यूसर राज कंदुकुरी और एक्टर शिवा उनसे मिलने घर पहुंचे थे। तब उनकी हालत कुछ इस तरह नजर आ रही थी।

कोटा श्रीनिवास राव की सेहत को लेकर फैंस चिंतित
कोटा श्रीनिवास राव को इस हालत में देखकर फैंस अब चिंतित हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'उन्हें ऐसी हालत में देखकर दुख होता है। बचपन में 'आ नालुगुरु' की शूटिंग के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। भगवान नारायण उन्हें इस बीमारी से मुक्त करें और उन्हें सामान्य स्थिति में वापस लाएं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, उन्हें इस हालत में देखकर बहुत दुख हो रहा है।'



वहीं बहुत सारे फैंस ने बंदला गणेश की शेयर की हुई तस्वीर पर सवाल पूछा कि उनके पैर को क्या हो गया है। साथ ही फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की भी दुआ की है। एक यूजर ने लिखा- 'उनकी उम्र बढ़ते हुए देखकर काफी दुख हो रहा है। भगनाम करे कि वो नेगेटिव कमेंट्स से दूर रहें और अच्छी रिटायरमेंट एन्जॉय करें। 

actor Kota Srinivasa Rao fans are concerned about his health viral picture
कोटा श्रीनीवास राव - फोटो : एक्स
गौरतलब है इससे पहले साल 2023 में उनके निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तब श्रीनिवास राव ने खुद सामने आकर सफाई दी थी और कहा था कि वो ठीक हैं। 
 

दिग्गज एक्टर हैं श्रीनिवास राव 
कोटा श्रीनिवास राव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में कई फिल्में की हैं। इन फिल्मों में वो विलेन या फिर कॉमिक किरदारों में नजर आए हैं। 2015 में एक्टर को पद्म श्री से नवाजा गया। उनकी प्रमुख फिल्में 'दम्मू', 'सन ऑफ सत्यमूर्ती' और 'डेंजरस खिलाड़ी' हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed