फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Hugh Jackman showed abs before turning 56 user asked can we get a workout plan

Hugh Jackman: 56 का होने से पहले ह्यू जैकमैन ने दिखाए एब्स, यूजर ने पूछा- वर्कआउट प्लान मिल सकता है क्या

Thu, 05 Sep 2024 03:17 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

अभिनेता ह्यू जैकमैन ने अपने एब्स दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया है। वो 55 साल के हैं और लोग उनके एब्स देखकर बॉडी बनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Actor Hugh Jackman showed abs before turning 56 user asked can we get a workout plan
ह्यू जैकमैन - फोटो : एक्स @RealHughJackman

विस्तार

अभिनेता ह्यू जैकमैन हाल ही में, डेडपूल एंड वूल्वरिन फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया और वूल्वरिन के रूप में जैकमैन के काम को भी खूब सराहा। ह्यू जैकमैन अगले महीने 12 अक्तूबर को 56 साल के हो जाएंगे। इसी बीच, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपने एब्स दिखाए है, जिन्हें देखकर कई लोग हक्के-बक्के रह गए हैं।

विज्ञापन


Anubhav Sinha: 'रा.वन' के बाद एक और सुपरहीरो फिल्म बनाने के लिए तैयार अनुभव सिन्हा, संकेत से बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन


ह्यू जैकमैन की बॉडी देखकर प्रेरित हो रहे हैं लोग 
ह्यू जैकमैन ने अपने एक्स हैंडल पर एक वॉयस नोट शेयर करते हुए लिखा कि मैं आभारी हूं। करीब चार मिनट के इस वॉयस नोट में उन्होंने इस गठीले बदन को तैयार करने में मदद करने के लिए अपनी टीम को भी धन्यवाद दिया। ह्यू जैकमैन की दमदार बॉडी को देखकर कई लोग प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


Anupamaa: रूपाली गांगुली की 'अनुपमा' के सेट पर मीडिया बैन, मेकर्स नहीं करना चाहते नए 'वनराज' का खुलासा

यूजर ने कहा- मुझे नहीं लगता कि कोई इंसान इतना फिट है
सोशल मीडिया यूजर्स तो ह्यू जैकमैन के एब्स देखकर मानो पागल ही हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस उम्र में इस लेवल पर पहुंचते देखना काफी अच्छा लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि कोई इंसान इतना फिट है। वहीं, एक यूजर ने उनसे प्रेरणा पाकर लिखा कि आपने मुझे इस उम्र में भी फिट रहने की उम्मीद दे दी है। एक यूजर ने पूछा कि क्या हमें जैकमैन का पूरा वर्कआउट प्लान मिल सकता है। बता दें कि ह्यू जैकमैन एक्स मैन सीरीज की फिल्मों के अलावा रियल स्टील, प्रिजनर्स, फ्री गाय, द ग्रेटेस्ट शोमैन, द सन, बैड एजुकेशन, समवन लाइक यू, पैन, स्कूप, पेपरबैक हीरो और द फ्रंट रनर समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।




G.O.A.T. Review: जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म में बेअसर रहा विजय का डबल रोल, हिंदी डबिंग की दिक्कतें सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed