फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor and producer Soubin Shahir questioned in Manjummel Boys financial fraud case Know Details

Soubin Shahir: सौबिन शाहिर पुलिस के सामने पेश, 'मंजुम्मेल बॉयज' से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में हुई पूछताछ

Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
सार

Manjummel Boys Financial Fraud Case: मलयालम फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में अभिनेता और निर्माता सौबिन शाहिर से पूछताछ की गई है। सौबिन मंगलवार को पुलिस के सामने पेश हुए।

विज्ञापन
Actor and producer Soubin Shahir questioned in Manjummel Boys financial fraud case Know Details
Soubin Shahir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और निर्माता सौबिन शाहिर मलयालम फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए आज मंगलवार को कोच्चि में पुलिस के सामने पेश हुए। सौबिन से इस मामले में पूछताछ की गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मरदु पुलिस थाने में पूछताछ के बाद शाहिर ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने जांचकर्ताओं द्वारा मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध करा दिए हैं और अपना मोबाइल फोन भी समय पर जमा करा दिया है।

विज्ञापन

सौबिन शाहिर बोले- 'जांचकर्ता तथ्यों से आश्वस्त'
सौबिन शाहिर ने कहा, 'मेरा मानना है कि जांचकर्ता अब तथ्यों से आश्वस्त हैं। उन्हें डॉक्यूमेंट्स की जांच करने दें और फैसला करने दें'। शाहिर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों ने भी पुष्टि की कि शाहिर को केरल हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी, इसलिए उनकी गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखा देने की साजिश का आरोप
सौबिन शाहिर, उनके पिता बाबू शाहिर और सह-निर्माता सीन एंटनी से पुलिस पहले ही इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। अदालत के आदेश के अनुसार, मरदु पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है और उसने हाईकोर्ट को एक रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को धोखा देने की साजिश रची।

Shikhar Pahariya: मराठी भाषा विवाद पर जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी प्रतिक्रिया, शेयर किया पोस्ट

लगाया गया था ये आरोप
अभिनेता-निर्माता सौबिन से सिराज वलियाथुरा द्वारा दर्ज की गई शिकायत के संबंध में पूछताछ की गई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि निर्माताओं ने 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्माण के दौरान उनके सात करोड़ रुपये के निवेश पर 40 प्रतिशत मुनाफा साझा करने का वादा किया था।

विज्ञापन

2024 में रिलीज हुई 'मंजुम्मेल बॉयज'
'मंजुम्मेल बॉयज' फिल्म साल 2024 में मलयालम भाषा में रिलीज हुई। फिल्म थ्रिलर से भरी है। इसकी कहानी चिदंबरम ने लिखी। सौबिन शाहिर, बाबू शाहिर और शॉन एंटनी ने फिल्म का निर्माण किया है। यह एक वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed