Aavesham: ‘फिल्म देखने के अलावा भी जीवन में बहुत कुछ है’ ‘आवेशम’ विलेन के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाया घमासान
अभिनेता फहाद फाजिल ने सिनेमा के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। दक्षिण भारतीय अभिनेता अपनी फिल्म ‘आवेशम’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हैं।
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेता फहाद फाजिल को फिल्म ‘आवेशम’ में उनकी भूमिका के लिए खूब सराहना मिल रही है। फहाद को हिंदी पट्टी के दर्शकों में पहचान अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से मिली। मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर अभिनेता फहाद फाजिल के एक बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। फहाद ने एक साक्षात्कार में कहा कि फिल्में देखने के अलावा भी जीवन में बहुत कुछ है।
मेरे बारे में ज्यादा ना सोचें
फहाद ने अपने और अपनी फिल्मों को लेकर दर्शकों की धारणा पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे समय सीमा की कोई जानकारी नहीं है, मैं ना ही चीजों को समय पर शुरू करता हूं और ना ही उन्हें समय पर खत्म करता हूं। मेरा कोई भी प्रोजेक्ट पहले से निर्धारित नहीं होता है। मैं बस वही करता हूं जिन्हें लेकर मैं उत्सुक रहता हूं। मैं हमेशा अपने दर्शकों से कहता हूं कि मेरी उनके प्रति बस इतनी जिम्मेदारी है कि मैं उनके देखने लायक फिल्में बनाऊं। मैं नहीं चाहता कि वो मेरे बारे में सोचें या चिंता करें कि मैं अपने जीवन में क्या कर रहा हूं’?
Manjummel Boys: करोड़ों कमाने के बाद अब विवादों में घिरी ‘मंजुम्मल बॉयज’, निर्माताओं पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
फिल्मों के अलावा भी बहुत कुछ है
अभिनेता ने आगे कहा, ‘सिनेमाघर छोड़ने के बाद मुझे बिल्कुल गंभीरता से ना ले। मेरे बारे में तभी तक सोचें जब तक आप सिनेमाघर में हैं। मैं नहीं चाहता कि लोग अभिनेताओं या उनके अभिनय के बारे में खाने की मेज पर बात करें। सिर्फ सिनेमाघरों में इसे लेकर चर्चा करें या घर वापस आते हुए रास्ते में। सिनेमा इससे आगे नहीं है, इसकी भी एक सीमा है। फिल्में देखने के अलावा भी आपके जीवन में बहुत कुछ है करने के लिए’।
कौन हैं फहाद फाजिल?
फहाद फाजिल मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘आवेशम’ में अपने अभिनय के चलते वह सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में मिथुन जय शंकर और रोशन शनावास भी हैं, जबकि मिधुट्टी, साजिन गोपू और मंसूर अली खान महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'आवेशम' 2024 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म और अब तक की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है। अभिनेता अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में दिखाई देंगे।
Aamir Khan on Kapil Show: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर आमिर खान की मस्ती, कपिल बोले- तीसरी शादी कब करोगे..