{"_id":"688704924a6547dd95093085","slug":"aanand-l-rai-invested-own-money-to-cast-him-in-raanjhanaa-dhanush-revealed-on-his-birthday-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanush: 'रांझणा' के लिए आनंद एल राय के पास नहीं था बजट, फिर कैसे कास्ट हुए धनुष? अभिनेता ने साझा किया किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhanush: 'रांझणा' के लिए आनंद एल राय के पास नहीं था बजट, फिर कैसे कास्ट हुए धनुष? अभिनेता ने साझा किया किस्सा
Mon, 28 Jul 2025 10:33 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:33 AM IST
सार
Dhanush Birthday Special: हाल ही में धनुष ने बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि फिल्म 'रांझणा' में उन्हें कास्ट किया जाना आसान नहीं था।
विज्ञापन
रांझणा
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार धनुष आज एक बड़ा नाम हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अच्छा काम किया है। धुनष ने साल 2013 में फिल्म 'रांझणा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि धनुष ने बहुत मुश्किल से इस फिल्म में काम किया था। हाल ही में धनुष ने बताया है कि उन्हें इस फिल्म में किस तरह लिया गया। उनके मुताबिक कम बजट की वजह से उन्होंने इस फिल्म को लगभग ना कह दिया था।
विज्ञापन
रांझणा में धुनष को लेना चाहते थे आनंद एल राय
हाल ही में स्क्रीन के साथ बातचीत में धनुष ने बताया 'उस समय, उनके पास मुझे मुख्य अभिनेता के रूप में लेने के लिए बजट नहीं था। लेकिन इस आदमी (आनंद एल राय) का जुनून इतना ज्यादा था कि वह चाहते थे कि मैं कुंदन का किरदार निभाऊं। वह किसी भी अभिनेता को यह किरदार दे सकते थे और वह खुशी-खुशी मान जाता। आखिरकार, यह इतना शानदार किरदार है।'
यह खबर भी पढ़ें: RD Burman: आरडी बर्मन के घर को बचाने के लिए आगे आए फैंस, 7,000 से ज्यादा लोगों ने अधिकारियों से की यह गुजारिश

आनंद एल राय ने अपने पैसे से धनुष को कास्ट किया
फिल्म में धनुष जिस किरदार की बात कर रहे थे वह कुंदन का किरदार है। यह किरदार वाराणसी का एक आशिक मिजाज लड़का था। जिसका जुनून और दिल टूटना उसे आखिरकार राजनीति की दुनिया में खींच ले जाता है।
धनुष ने बताया कि फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने कुंदन के किरदार के लिए बहुत मेहनत की। उन्होंने कहा 'उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया। मुझे नहीं पता कि मुझे ये कहना चाहिए या नहीं, और मुझे इसकी परवाह भी नहीं! उन्होंने अपना पैसा भी लगाया। उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी (मुझे कास्ट करने के लिए)। उन्होंने मुझमें कुंदन देखा और अपने विजन पर अडिग रहे।'

धनुष और आनंद एल राय साथ में काम कर रहे हैं
फिल्म 'रांझणा' में सोनम कपूर, अभय देओल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब थे। यह फिल्म आनंद एल राय के निर्देशन करियर का एक निर्णायक मोड़ साबित हुई। रांझणा के बाद, धनुष और आनंद एल राय ने फिल्म 'अतरंगी रे' में साथ में काम किया। दोनों फिल्म 'तेरे इश्क में' पर भी साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।