फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans Urge Authorities To Convert RD Burman Childhood Home Into Museum Launch Petition

RD Burman: आरडी बर्मन के घर को बचाने के लिए आगे आए फैंस, 7,000 से ज्यादा लोगों ने अधिकारियों से की यह गुजारिश

Mon, 28 Jul 2025 09:03 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Jul 2025 09:03 AM IST
सार

RD Burman House As Museum: महान संगीतकार आरडी बर्मन के फैंस चाहते हैं कि उनके घर को बचाया जाए। इसके लिए उन्होंने एक अभियान शुरू किया है। इस पर 7 हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
Fans Urge Authorities To Convert RD Burman Childhood Home Into Museum Launch Petition
आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीत प्रेमी एक एतिहासिक इमारत को बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। यह इमारत कोई और नहीं बल्कि कोलकाता में मौजूद महान संगीतकार एसडी बर्मन और आरडी बर्मन का बचपन का घर है। यह घर कोलकाता के 36/1 साउथ एंड पार्क में मौजूद है। इस इमारत की उपेक्षा हो रही है। फैंस अब अधिकारियों से गुजारिश कर रहे हैं कि इस घर को म्यूजियम में बदल दिया जाए।
विज्ञापन

फैंस कर रहे अधिकारियों से यह मांग
अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए प्रशंसकों के एक समूह ने एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है। इस पर एक हफ्ते के भीतर ही 7,000 से ज्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं। फैंस का कहना है कि इस घर को सांस्कृतिक स्थल के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है 'यह घर सिर्फ ईंट और पत्थर की इमारत नहीं है। इसमें उनकी गूंज है जिन्होंने भारतीय संगीत को आकार दिया। इसे एक संग्रहालय, एक सांस्कृतिक स्थान में बदल दिया जाना चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा का सम्मान होगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Box Office: वीकएंड पर फिर आई 'सैयारा' की आंधी, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

Fans Urge Authorities To Convert RD Burman Childhood Home Into Museum Launch Petition
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स
ममता बनर्जी ने किया था वादा
जनवरी 2021 में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घर के बाहर की सड़क का नाम बदलकर 'संगीत सरणी' कर दिया था और संपत्ति को संग्रहालय में बदलने की बात चल रही थी। हालांकि परिवार के सदस्यों के मुताबिक इस योजना पर काम आगे नहीं बढ़ सका।
आरडी बर्मन के चाचा अभिजीत दासगुप्ता ने द टेलीग्राफ को बताया 'हमसे एक संग्रहालय बनाने का वादा किया गया था। हमें बताया गया था कि एक नीली पट्टिका लगाई जाएगी। 2021 में, उन्होंने उस गली का नाम बदलकर संगीत सरणी भी कर दिया। हालांकि इसके बाद कुछ नहीं हुआ।'
विज्ञापन

कौन हैं आरडी बर्मन?
आरडी बर्मन भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर संगीत निर्देशकों में से एक थे। वह 1960 से 1990 के दशक तक सक्रिय रहे। उन्होंने 330 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। बर्मन ने मुकेश, किशोर कुमार, लता मंगेशकर, आशा भोसले और मोहम्मद रफी जैसे गायकों के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed