Aamir Khan: आमिर खान ने रक्षा बंधन पर किया यह अनोखा काम, सोशल मीडिया पर हो रही मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तारीफ
आमिर खान की बहन निकहत ने भी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। लेकिन, साथ ही आमिर खान ने भी बहन की कलाई पर स्नेह का धागा बांधा।
विस्तार
कल यानी सोमवार को देशभर में बहन-भाई के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर स्नेह का धागा बांधा और भाईयों ने उनकी रक्षा का वचन दिया। बॉलीवुड में भी इस त्योहार की खूब रौनक रही और सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रक्षा बंधन सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ साझा कीं। आमिर खान ने भी यह त्योहार अपनी बहन निकहत खान के साथ सेलिब्रेट किया, लेकिन थोड़े अलग अंदाज में।
बहन की कलाई पर बांधी राखी
आमिर खान की बहन निकहत ने भी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। लेकिन, साथ ही आमिर खान ने भी बहन की कलाई पर स्नेह का धागा बांधा। रक्षा बंधन सेलिब्रेशन की तस्वीर निकहत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। पहली तस्वीर में निकहत अपने भाई आमिर के राखी बांधती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में आमिर अपनी बहन के राखी बांध रहे हैं और तीसरी तस्वीर में वे उन्हें मिठाई खिला रहे हैं।
Sunny Kaushal: अपने करियर को लेकर बोले सनी कौशल, इंतजार है अमिताभ की 'जंजीर' जैसी फिल्म का
यूजर्स लुटा रहे तस्वीरों पर प्यार
निकहत खान ने पोस्ट साझा कर कैप्शन लिखा है, 'बहन-भाई का यह प्यार देखना कितना सुखद है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे'। आमतौर पर बहनें भाई को राखी बांधती हैं। मगर, आमिर और निकहत का यह अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स अपने-अपने अंदाज में कमेंट कर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत। बहन-भाई का यह प्यार बना रहे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका यह प्यार हर दिन और बढ़ता रहे'।
कौन हैं निकहत खान?
निकहत खान हेगड़े आमिर खान की बड़ी बहन हैं। निकहत मशहूर मॉडल, अभिनेत्री और प्रोड्यूसर हैं। वे कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। बीते वर्ष आई शारुख खान की फिल्म 'पठान' में भी निकहत नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख खान की मां की भूमिका इस फिल्म में अदा की। 'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' और 'जमाई राजा 2.0' जैसे सीरियल्स में भी निकहत ने काम किया है। निकहत की शादी संतोष हेगड़े के साथ हुई।