Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aakash Chopra Watched Chhava Movie Raised Question on Indian Historical Education News in Hindi

Chhaava: ‘स्कूलों में क्यों नहीं पढ़ाए जाते छत्रपति संभाजी महाराज..’ पूर्व क्रिकेटर ने शिक्षा पर उठाए सवाल

Tue, 18 Feb 2025 07:50 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 07:50 PM IST
सार

Chhaava: हाल ही में छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई गई है 'छावा', जो सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने स्कूलों में इनके साहस और वीरता की शिक्षा ना देने पर सवाल किया है।

विज्ञापन
Aakash Chopra Watched Chhava Movie Raised Question on Indian Historical Education News in Hindi
आकाश चोपड़ा - फोटो : एक्स

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारतीय इतिहासकारों की बजाय अकबर जैसों को पढ़ाए जाने पर चिंता व्यक्त की है। 'छावा' फिल्म मे छत्रपति संभाजी महाराज के वीरता और साहस को दिखाया गया है। इसे लेकर आकाश ने यह सवाल सोशल मीडिया पर किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

विज्ञापन


भारतीय इतिहासकारों को नजरअंदाज किया जाता है..
कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बीते दिन अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाला, जिसमें वह लिखते हैं कि उन्होंने आज ‘छावा’ देखी। बहादुरी और कर्तव्य के भावना की शानदार कहानी। साथ ही लिखा कि क्यों स्कूलों में हमें छत्रपति संभाजी महाराज के वीरता भरे इतिहास को नहीं पढ़ाया जाता। भारतीय इतिहासकारों के बजाए हमें अकबर के इतिहास को पढ़ाया जाता है और बताया जाता है वह बहुत महान था। साथ ही यह भी बताया जाता है कि दिल्ली में औरंगजेब के नाम का एक रास्ता भी है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Captain America Brave New World Day 5: ‘कैप्टन अमेरिका’ की कमाई में गिरावट, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


‘छावा’ सिनेमाघरों में छा गई..
छ्त्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘छावा’ को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। दर्शकों को फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग और मराठा शौर्य की कहानी पसंद आ रही है। लगातार चौथे दिन भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। अभी तक इस फिल्म ने 140 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: 'छावा' में औरंगजेब-संभाजी महाराज का सीन देखकर गुस्से से बेकाबू हुआ फैन, फाड़ डाली स्क्रीन

इन कलाकारों से सजी है यह फिल्म
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं। वह छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी की भूमिका में हैं। वहीं आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकार भी इस फिल्म में हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed