फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aaditi Pohankar harassed during childhood in train she teaches lesson to boy

Aaditi Pohankar: ट्रेन में स्कूल के लड़के ने किया था अदिति पोहनकर का उत्पीड़न, एक्ट्रेस ने सिखाया था सबक

Sat, 15 Mar 2025 06:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Mar 2025 06:06 PM IST
सार

Aaditi Pohankar: अभिनेत्री अदिति पोहनकर का कई बार उत्पीड़न हुआ। उन्होंने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताया है। एक बार तो पुलिस ने भी कार्रवाई करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
Aaditi Pohankar harassed during childhood in train she teaches lesson to boy
अदिति पोहनकर - फोटो : इंस्टाग्राम @aaditipohankar

विस्तार

अभिनेत्री अदिति पोहनकर वेब सीरीज 'आश्रम' में अपने बेहतरीन किरदार के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने साथ हुए उत्पीड़न और स्कूल में लड़कों की तरफ से किए जा रहे भद्दे व्यवहार पर बात की है। उन्होंने दो मामले बताए हैं। एक मामला उनकी मां के साथ हुआ था। एक दूसरा मामला उनके साथ हुआ था। अपने साध हुआ मामले में उन्होंने लड़के को सबक सिखाया था।
विज्ञापन

स्कूल में लड़के ने मां से की बदतमीजी
अदिति ने स्कूल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी सोसाइटी में स्कूल बस में एक परेशान करने वाली मुठभेड़ हुई थी। उन्होंने हाउटरफ्लाई से बातचीत में बताया कि उनकी मां एक स्कूल में अध्यापिका थीं। स्कूल का एक छात्र बम में था। एक बार मां ने नोटिस किया कि एक शख्स उन्हें बैग के नीचे से कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा था। 
Faisal Malik: 'पता है यह हमेशा नहीं रहेगा..', जानिए किस बारे में ऐसा बोले 'पंचायत' फेम प्रह्लाद चा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Aaditi Pohankar harassed during childhood in train she teaches lesson to boy
अदिति पोहानकर - फोटो : इंस्टाग्राम @aaditpohankar
चलती बस से कुद गया लड़का
मां को पता नहीं था कि इस पर कैसे प्रतिक्रिया करें। उन्होंने हंसना शुरू किया और उसे कहा 'दादा' (भाई)। इसके बाद मां खड़ी हुई और उसकी हरकत के बारे में सबके सामने बता दिया। उस लड़के को गार्ड ने पकड़ लिया। फिर उसने कहा कि वह अपनी पैंट की चैन बंद करना भूल गया था। क्योंकि बस चल रही थी इसलिए उसकी पैंट गिर गई। वह बैचैन हो गया, वह लोगों से बचने के लिए चलती बस से कूद गया।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
ट्रेन में एक हादसे को याद करते हुए अदिति पोहनकर ने बताया कि वह लोकल ट्रेन में थीं। वह उस वक्त 11वीं में थीं। एक लड़का जो 18 साल का था वह दरवाजे के पास खड़ा था। जब वह दरवाजे से गुजर रही थीं तो उस लड़के ने उनके सीने पकड़ लिए। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कुर्ता पहना था। उन्हें पता नहीं कि वह इंसान उनके लिए ये इरादा रखता है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस के पास गईं। इस पर पुलिस ने कहा 'अरे ठीक है। कुछ हुआ है क्या ज्यादा?

लड़के ने कबूला अपना गुनाह
एक्ट्रेस ने बताया कि वह लड़का जवान था। मैं उससे 2-3 साल बड़ी थी। मैं उसके पास उसे मारने गई। इस पर उसने कहा 'सॉरी-सॉरी'। फिर मैंने कहा कि और किसी के सामने करेगा, इनके सामने बोल। इसके बाद उस लड़के ने कहा नहीं। आखिरकार उसने कुबूल किया कि हां उसने गलत किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed