आशा भोसले: एआई से बना रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर' रिलीज, दिग्गज गायिका के साथ दिखे आमिर-शाहरुख और सलमान
Asha Forever Song: एआई की मदद से बना रहमान का गाना 'आशा फॉरएवर' आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। यह गाना रहमान ने दिवंगत गायिका आशा भोसले को समर्पित किया है।
विस्तार
दिवंगत गायिका आशा भोसले की आज 08 सितंबर को जयंती है। इस मौके पर एआर रहमान ने 'आशा फॉरएवर' गाना रिलीज किया है। यह गाना एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बना है।
गाने की शुरुआत ब्लैक एंड व्हाइट थीम के साथ होती है। कॉन्सर्ट में रहमान गाना गा रहे होते हैं और अचानक आशा ताई आती हैं। फैंस खुशी से झूम उठते है।
इसके बाद आशा भोसले परफॉर्मेंस देती हैं। इसमें उनकी जीवन यात्रा भी दिखाई गई है। बचपन से लेकर सफलता के शीर्ष तक पहुंचने तक, संघर्ष की झलक भी है।
उस खूबसूरत लम्हे को भी गाने में पिरोया गया है, जब आशा भोसले और पंचम दा ने साथ में गायिकी की। एआई से बने गाने में आशा ताई बाद में आरडी बर्मन की यादों को निहारती दिखी हैं।
इस गाने में कई फिल्मी हस्तियों की भी झलक है। करण जौहर, आलिया भट्ट, श्रेया घोषाल के अलावा तीनों खान यानी आमिर, शाहरुख और सलमान खान भी हैं।
जनाई भोसले भी इस गाने में दादी के साथ नजर आई हैं। आशा ताई के साथ जनाई पोज देती दिखी हैं। बता दें कि रियल लाइफ में दादी और पोती के बीच गजब की बॉन्डिंग थी।
आशा ताई और रहमान की परफॉर्मेंस देखते हुए दिवंगत एक्टर सुनील दत्त और नरगिस भी पहुंचे। संजय दत्त अपने माता-पिता के साथ बैठे नजर आए हैं। एआई से बना यह नजारा रियल लग रहा है।
आशा भोसले क्रिकेट में दिलचस्पी रखती थीं। सचिन तेंदुलकर के साथ उनका काफी आत्मीय रिश्ता था। दोनों के बीच मां-बेटे जैसा प्यार था। इस गाने में भी सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ नजर आए हैं।
इनके अलावा सायरा बानो और दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की झलक भी इस गाने में है।
इस गाने में पंचम दा और आशा ताई के बीच जुगलबंदी वाला सीन दर्शकों को काफी पसंद आया है।
चर्चित गायिका श्रेया घोषाल और आशा ताई साथ में नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की झलक भी आशा भोसले के साथ इस गाने में नजर आई है।
इस दृश्य में आशा ताई संगीत की एक प्रस्तुति देती दिखी हैं।
बता दें कि हिंदी सिनेमा में आठ दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वालीं दिवंगत गायिका आशा भोसले की आज 93वीं जयंती है। 12 अप्रैल 2026 को वे दुनिया को अलविदा कह गईं।