फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   5 Rifles Movie Golden Jubilee: Rakesh Khanna and Shahi Kapoor film Directed by IS Johar Completed 50 years

50 Years Of 5 Rifles: सुपरस्टार के हमशक्लों को लेकर फिल्म बनाने का अनोखा प्रयोग थी '5 राईफल्स', आज 50 साल पूरे

Fri, 09 Aug 2024 04:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

सिनेमाघरों में 9 अगस्त 1974 को रिलीज हुई फिल्म '5 राईफल्स' बड़े सितारों के हमशक्लों को लेकर फिल्म बनाने का आई एस जौहर का उल्लेखनीय प्रयोग रही है। सफलता ऐसी कि ये अपने समय की सुपरहिट फिल्म रही।

विज्ञापन
5 Rifles Movie Golden Jubilee: Rakesh Khanna and Shahi Kapoor film Directed by	IS Johar Completed 50 years
'5 राईफल्स' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशंसकों के बीच अपने चहेते सुपरस्टार्स का जबर्दस्त क्रेज होता है। उनके नाम मात्र से ही वे फिल्म देखने खिंचे चले आते हैं। लेकिन, फिल्म अगर सुपरस्टार्स के हमशक्लों को लेकर बनाई जाए तब? इस सवाल के जवाब में आपका उत्तर क्या होगा, वह आप सोचिए, लेकिन आज से 50 वर्ष पहले जब आई एस जौहर ने ऐसा प्रयोग किया था तो फॉर्मूला हिट हुआ था। फिल्म का नाम था '5 राईफल्स'। आज इस फिल्म की गोल्डन जुबली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन

अपने समय की सुपरहिट फिल्म रही
सिनेमाघरों में 9 अगस्त 1974 को रिलीज हुई फिल्म '5 राईफल्स' बड़े सितारों के हमशक्लों को लेकर फिल्म बनाने का आई एस जौहर का उल्लेखनीय प्रयोग रही है। सफलता ऐसी कि ये अपने समय की सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में राजेश खन्ना के हमशक्ल राकेश खन्ना और शशि कपूर के हमशक्ल शाही कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 
Gurmeet Choudhary: 'यह स्टारडम के साथ आता है...,' बच्चों की ट्रोलिंग पर गुरमीत चौधरी की दो टूक

विज्ञापन
विज्ञापन

खूब हिट रही थी फिल्म की कव्वाली
इस फिल्म का संगीत भी काफी चर्चा में रहा था। '5 राईफल्स' का म्यूजिक कल्याणजी आनंदजी ने दिया था। इस फिल्म की एक खास कव्वाली 'झूम बराबर झूम शराबी' भी खूब लोकप्रिय हुई। इसे अपने समय के मशहूर कव्वाली गायक जनाब अजीज नाजां ने गाया। वहीं, फिल्म का एक और गाना खूब चला और वह गाना है 'जब से सरकार ने नशाबंदी तोड़ दी'। यह भी एक हिट सेमी-कव्वाली है। इसे किशोर कुमार ने गाया।
NTR 31 Release Date: एनटीआर और प्रशांत नील की आगामी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी 'एनटीआर 31'

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?    
'5 राईफल्स' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि भारत का एक राज परिवार, ब्रिटिश शासकों से युद्ध में हार जाता है, तो राजा की जुड़वां बेटियां उससे अलग हो जाती हैं। एक बेटी को ढूंढ लिया जाता है, लेकिन दूसरी खो जाती है और बड़ी होकर क्रांतिकारी बनती है। यह फिल्म आजादी से पहले के समयकाल पर आधारित है। और यह उस समय के कुछ मशहूर अभिनेताओं के हमशक्लों को लेकर शूट की गई पहली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। फिल्म में राजेश खन्ना के हमशक्ल प्रफुल्ल मिश्रा हैं और शशि कपूर के हमशक्ल शाही कपूर हैं। फिल्म सुपरहिट थी।


Rashmika Mandanna: महेश बाबू के 49वें जन्मदिन पर रश्मिका मंदाना ने साझा की यादगार तस्वीर, लिखा भावुक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed