फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   120 bahadur x Review users like the film and Farhan Akhtar acting

120 Bahadur X Review: 'युद्ध नहीं, कुर्बानी दिखाती है फिल्म'; '120 बहादुर' पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन

Fri, 21 Nov 2025 02:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 21 Nov 2025 02:17 PM IST
सार

120 bahadur x Review: फिल्म '120 बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों ने इसे देखकर इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
 

विज्ञापन
120 bahadur x Review users like the film and Farhan Akhtar acting
120 बहादुर - फोटो : एक्स

विस्तार

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का दर्शकों को काफी इंतजार था। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। कई दर्शकों ने फिल्म को देखकर इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है?
विज्ञापन


यूजर को पसंद आया फरहान का अभिनय
एक यूजर ने '120 बहादुर' और फरहान अख्तर की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'क्या हम फरहान अख्तर की स्क्रीन प्रेजेंस के बारे में बात कर सकते हैं? हर फ्रेम, हर डायलॉग और हर झलक बहुत अच्छी है। इस फिल्म को सिर्फ उनके लिए देखा जाना चाहिए।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूजर ने दर्शकों से की ये गुजारिश
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है '120 बहादुर फिल्म देखी। बिना हवा के सपोर्ट के 118 जवान -30 डिग्री में आखिरी सांस और आखिरी गोली तक लड़े। यह फिल्म युद्ध नहीं कुर्बानी दिखाती है। फिल्म को जरूर देखें।'
 
 

फिल्म देखें ताकि इतिहास न भूलें
एक यूजर ने फैंस से गुजारिश की है कि इस फिल्म को जरूर देखें ताकि आप रोजांग ला में सैनिकों की कुर्बानी और इतिहास न भूलें। एक दूसरे यूजर ने फिल्म में फरहान अख्तर की अदाकारी की तारीफ की है।
 
 

यूजर ने फरहान को बताया असली मेजर शैतान सिंह
एक और यूजर ने फिल्म में फरहान अख्तर के अभिनय की तारीफ की है। उन्होंने फरहान अख्तर को असल जिंदगी का मेजर शैतान सिंह बताया है। एक दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे असली कहानी और असली भावना बताया है।
 
 

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर, राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना, धनवीर सिंह, दिग्विजय प्रताप, साहिब वर्मा, अंकित सिवाच, देवेंद्र अहिरवार औप एजाज खान हैं। फिल्म को रजनीश 'राजी' घई ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed