फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   1000 Babies web series teaser released know about its star cast director story streaming date and platform

1000 Babies: वेब सीरीज '1000 बेबीज' का टीजर जारी, अस्पताल में हो रहा है कुछ खेल, नीना गुप्ता को देख उड़े होश

Sun, 25 Aug 2024 10:54 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 10:54 AM IST
सार

थ्रिलर वेब सीरीज '1000 बेबीज' का टीजर रिलीज हो गया है। इसका निर्देशन नजीम कोया ने किया है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
 

विज्ञापन
1000 Babies web series teaser released know about its star cast director story streaming date and platform
वेब सीरीज '1000 बेबीज' - फोटो : यूट्यूब @DisneyPlusHotstar

विस्तार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी नई वेब सीरीज '1000 बेबीज' का टीजर जारी कर दिया है। यह एक मलयालम सीरीज है। इस थ्रिलर सीरीज में नीना गुप्ता ने अहम रोल अदा किया है। '1000 बेबीज' का टीजर काफी खतरनाक लग रहा है। इसका निर्देशन नजीम कोया ने किया है। इसका निर्माण अगस्त सिनेमा द्वारा किया गया है। सीरीज की स्ट्रीमिंग कब से शुरू होगी, फिलहाल इसके बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। सीरीज में शंकर शर्मा का संगीत सुनने को मिलेगा।

विज्ञापन


Sooraj Barjatya: हां, ‘मुगल ए आजम’ पर बनी ‘मैंने प्यार किया’, सुमन में उस लड़की की छवि जिसे मैं चाहता था
विज्ञापन


सुनसान जंगल में चीखती दिखीं नीना गुप्ता
'1000 बेबीज' के टीजर की शुरूआत में एक सुनसान जंगल दिखाई देता है। इसके बाद एक अस्पताल और उसमें कुछ गर्भवती महिलाएं दिखाई देती हैं। वहां काम कर रही नर्स को देखकर लगता है कि दाल में कुछ काला है। तभी जंगल में नीना गुप्ता का किरदार दिखता है, जो कहती हैं कि मेरे बच्चों की आवाज मेरे कानों में गूंजती है। सारे बच्चे एक साथ चिल्ला रहे हैं। इसके बाद अन्य कलाकारों की एंट्री होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Shraddha Kapoor: दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी बनीं श्रद्धा, प्रियंका को भी पछाड़ा

ये कलाकार आएंगे नजर
'1000 बेबीज' में नीना गुप्ता के साथ-साथ संजू शिवराम, सिराजुद्दीन नजर, अश्विन कुमार, रहमान, राधिका राधाकृष्णन, शाजू श्रीधर, जॉय मैथ्यू, इरशाद अली, श्रीकांत मुरली, आदिल इब्राहिम, श्रीकांत बालचंद्रन, मनु एम लाल, दिलीप मेनन, शालू रहीम, वीकेपी, डेन डेविस, नाजलिन और धनेश आनंद समेत कई कलाकारों ने काम किया है। मालूम हो कि नीना गुप्ता को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'ऊंचाई' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। इसका फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। 

Krishna Janmashtami 2024: इन अभिनेत्रियों पर चढ़ा कान्हा की भक्ति का रंग, ग्लैमर वाली दुनिया से तोड़ दिया नाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed