फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Shiv Sena-UBT chief Uddhav Thackeray announces Amol Kirtikar Candidate from Mumbai North-West Lok Sabha Polls

लोकसभा चुनाव: उद्धव ठाकरे ने अमोल कीर्तिकर को बनाया उम्मीदवार, MVA में सीट बंटवारे पर बढ़ सकती है खींचतान

Sun, 10 Mar 2024 01:13 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 10 Mar 2024 01:13 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमोल की उम्मीदवारी की घोषणा की। हालांकि, एमवीए सहयोगियों शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग की बातचीत अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Shiv Sena-UBT chief Uddhav Thackeray announces Amol Kirtikar Candidate from Mumbai North-West Lok Sabha Polls
उद्धव ठाकरे। - फोटो : एक्स/उद्धव ठाकरे

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत के बीच उद्धव ठाकरे की इस घोषणा से 'इंडिया' गठबंधन के बीच टकराव बढ़ सकता है। अमोल के पिता और इस सीट से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से जुड़े हैं।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमोल की उम्मीदवारी की घोषणा की। हालांकि, एमवीए सहयोगियों शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग की बातचीत अभी भी जारी है।
विज्ञापन


अपने भाषण में ठाकरे ने गोखले ब्रिज के पुनर्निर्माण में गलती के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम का मजाक उड़ा। उन्होंने बीएमसी में भ्रष्टाचार को लेकर आयुक्त इकबाल चहल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब यह पता चला कि अंधेरी स्टेशन में रेलवे ट्रैक पर पुनर्निर्मित गोखले ब्रिज को बर्फीवाला फ्लाईओवर के साथ संरेखित नहीं किया गया है, इससे बीएमसी मजाक का पात्र बन गया है। ठाकरे ने सत्तारूढ़ भाजपा को लोकसभा के साथ विधानसभा और नगर निगमों के चुनाव कराने की चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपाशंकर सिंह को टिकट देने पर उठाए सवाल 
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कृपाशंकर सिंह को भी टिकट दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कृपाशंकर सिंह ने जब कांग्रेस में थे, तो भाजपा ने उनपर मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि 2019 में, गुना (मध्य प्रदेश) से भाजपा ने एक पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता को मैदान में उतारा, जिसने तब कांग्रेस उम्मीदवार सिंधिया को हरा दिया था, लेकिन अब इस कार्यकर्ता की जगह भाजपा ने सिंधिया को टिकट दिया है।

बारामती से सुप्रिया सुले लड़ेंगी चुनाव
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के नेता शरद पवार ने सांसद सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उनके खिलाफ उतारा जा सकता है। पुणे जिले की भोर तहसील में आयोजित महा विकास अघाडी की ओर से आयोजित एक रैली के दौरान शरद पवार ने सुप्रिया सुले के चुनावी सीट की घोषणा की। इस दौरान कार्यक्रम में एमवीए के सहयोगी दल शिवसेना(यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद थे। अपने संबोधन के दौरान शरद पवार ने कहा कि चुनाव आयोग 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।


महायुति के बीच सीट बंटवारे पर फंसा पेच
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी के गठबंधन यानी महायुति के बीच सीट बंटवारे पर पेच फंसा हुआ है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सकारात्मक चर्चा होने और 80 फीसदी मुद्दे सुलझा लिए जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन अंदरखाने खबर है कि भाजपा के सीट बंटवारे से एकनाथ शिंदे और अजीत पवार संतुष्ट नहीं हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गठबंधन सहयोगी शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी अध्यक्ष अजीत पवार को दिल्ली बुलाया था। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान शिंदे की शिवसेना को 10 और अजीत की एनसीपी को चार सीटें देने की पेशकश की गई। भाजपा खुद 34 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। बैठक में मौजूद रहे फडणवीस का कहना है कि 80 फीसदी मुद्दे सुलझ चुके हैं और बाकी 20 फीसदी भी जल्द सुलझा लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed