फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Robert Vadra Reacts over Congress performance aiaz 155 votes actress Swara Bhasker on Husband fahad defeat

सियासत: रॉबर्ट वाड्रा बोले- कांग्रेस महाराष्ट्र के जनादेश से सीखे; अभी प्रियंका जा रही हैं, मेरा भी समय आएगा..

Sun, 24 Nov 2024 10:43 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 24 Nov 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
Robert Vadra Reacts over Congress performance aiaz 155 votes actress Swara Bhasker on Husband fahad defeat
वायनाड में चुनावी पर्चा भरते समय प्रियंका और अपने बेटे के साथ रॉबर्ट वाड्रा, सोनिया गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधनों की आंधी चली। महाराष्ट्र में महायुति ने राजनीति की नई कहानी रच दी। भगवा आंधी में भाजपा, शिवसेना, एनसीपी (अजीत) ने 80% सीटें जीत लीं, तो झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने करीब 70% सीटों पर कब्जा जमा लिया। दोनों ही राज्यों में लोकसभा चुनाव के उलट नतीजे आए। नतीजों ने सबक दिया कि केंद्र और राज्य की राजनीति अलग-अलग होती है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र के नतीजों से सीख लेनी चाहिए और लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए। वाड्रा ने कहा, हमें उस पार्टी के साथ काम करने की जरूरत है, जो जीतेगी और राज्य के विकास के लिए काम करेगी।
विज्ञापन


झारखंड में भाजपा ईडी व अन्य एजेंसियों के जरिये सत्तारूढ़ दल को परेशान नहीं करेगी, ऐसी आशा
रॉबर्ट वाड्रा ने झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन (INDIA) की जीत पर खुशी जाहिर की। कहा, मुझे उम्मीद है कि भाजपा ईडी व अन्य एजेंसियों के जरिये सत्तारूढ़ दल को परेशान नहीं करेगी। हालांकि उन्होंने अपने राजनीति में आने के सवाल पर कहा, अभी मेरा कोई इरादा नहीं है। प्रियंका अभी जा रही हैं। मेरा भी समय आएगा। जब भी यह आएगा हम देखेंगे, लेकिन जनता जो चाहेगी वही होगा।
विज्ञापन


प्रियंका में वायनाड देख रहा उम्मीद: रॉबर्ट
केरल की लोकसभा सीट से उपचुनाव में प्रियंका की शानदार जीत से उत्साहित नजर आ रहे रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका की अद्भुत जीत के लिए वायनाड के लोगों का धन्यवाद। यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि लोग प्रियंका में उम्मीद देख रहे हैं। प्रियंका भी वायनाड के लोगों के सुनसरे भविष्य और खुशहाली के लिए हर प्रयास करेंगी। प्रियंका का संसद में प्रवेश नए युग को जन्म देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस जीती
कांग्रेस के लिए खुशी की एक और खबर महाराष्ट्र के नांदेड़ से आई। लोकसभा सीट पर उपचुनाव में नांदेड़ सीट पर भी कांग्रेस जीत गई है। एक समय भाजपा ने उसे पीछे कर दिया था। नांदेड़ में कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन के चलते उपचुनाव कराना पड़ा। कांग्रेस ने यहां से उनके बेटे चव्हाण रविंद्र वसंतराव को प्रत्याशी बनाया, जिनका मुकाबला भाजपा के डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे से था। 25 राउंड से अधिक की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 1,457 मतों से जीत गए। हालांकि, महाराष्ट्र की 288  विधानसभा सीटों में कई नतीजे हैरान करने वाले भी रहे। सोशल मीडिया पर 75 लाख से अधिक फॉलोवर वाले प्रत्याशी को विधानसभा उपचुनाव में महज 155 वोट मिले। एक अन्य सीट पर परिणाम की घोषणा के बाद हारने वाले प्रत्याशी की पत्नी ने ईवीएम को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया।

पति फहद हारे तो अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा-ईवीएम ने हराया
महाराष्ट्र के अणुशक्ति नगर से एनसीपी-शरद पवार के प्रत्याशी फहद जिरार अहमद की हार के बाद उनकी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। पति की हार के बाद स्वरा ने कहा, पूरा दिन वोटिंग के बावजूद ईवीएम 99 फीसदी तक कैसे चार्ज रह सकती है? उन्होंने चुनाव आयोग से जवाब की मांग की है। स्वरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि  फहद की 17, 18 व 19वें राउंड तक लीड थी। अचानक 99 फीसदी चार्ज बैटरी खुली व भाजपा समर्थित एनसीपी-अजीत पवार के प्रत्याशी को बढ़त मिलने लगी।


एजाज खान...सोशल मीडिया पर 75 लाख फॉलोवर, वोट मिले 155
बिग बॉस के प्रतियोगी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व अभिनेता एजाज खान को चुनाव में जोर का झटका लगा। एजाज ने महाराष्ट्र में मुंबई की वर्सोवा सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी से चुनाव लड़ा। सोशल मीडिया मंचों पर 75 लाख से ज्यादा फॉलोवर वाले एजाज केवल 155 मत ही जुटा सके। उन्हें नोटा (1,298) से भी कम वोट मिले। सोशल मीडिया पर  एजाज जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने अपनी हार को ईवीएम का खेल करार दिया है। एजाज ने मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, तब उन्हें 1,041 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed