{"_id":"6634be7bceeae208b704db54","slug":"odisha-chief-minister-naveen-patnaik-net-worth-and-income-from-election-affidavit-2024-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Naveen Patnaik: छह हजार की कार, 30 हजार नकदी और चार लाख के गहने, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के पास क्या-क्या?","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Naveen Patnaik: छह हजार की कार, 30 हजार नकदी और चार लाख के गहने, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के पास क्या-क्या?
Sat, 04 May 2024 03:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 04 May 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
देश में इस समय चुनाव हो रहे हैं। जहां देशभर में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी जारी हैं। जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव हैं उनमें ओडिशा भी शामिल है। राज्य में लंबे समय से नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल की सरकार है। मुख्यमंत्री पटनायक ने हिंजिली सीट से अपना नामांकन भी कर दिया है।नवीन पटनायक ने अपने चुनावी हलफनामे में कई जानकारियां दी हैं। आइये जानते हैं इस शपथ पत्र में क्या-क्या खास है...
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
- फोटो :
AMAR UJALA
संपत्ति बढ़ी या घटी?
77 वर्षीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने शपथ पत्र में कुल 71.07 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने कुल 63.87 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। दस साल पहले यानी 2014 में मुख्यमंत्री के पास 12.06 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

नवीन पटनायक
- फोटो :
एएनआई (फाइल)
मुख्यमंत्री की सालाना कमाई
कमाई की बात करें तो 2018-19 में मुख्यमंत्री की कुल कमाई 19.40 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 16.31 लाख रुपये रह गई। 2020-21 में नवीन पटनायक की कमाई में इजाफा हुआ और ये 19.70 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की कमाई में भारी इजाफा हुआ और ये बढ़कर 89.23 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें फिर बढ़ोतरी हुई और ये 92.24 लाख रुपये हो गई।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक
- फोटो :
एक्स/
इतनी है नकदी
शपथ पत्र में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया है कि इस समय उनके पास मात्र 30 हजार रुपये नकद हैं। नवीन पटनायक के सात बैंक खातों में 3.25 करोड़ रुपये जमा हैं। मुख्यमंत्री के नाम पर नौ करोड़ रुपये के निवेश हैं। इसके अलावा पटनायक के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये का बीमा है।
हलफनामे के मुताबिक मुख्यमंत्री के नाम पर एक गाड़ी है। उनके नाम पर 1980 मॉडल वाली एक एम्बेस्डर कार है जिसकी कीमत 6434 रुपये बताई गई है।
मुख्यमंत्री अपने पास 45.770 ग्राम गहने रखे हुए हैं। वहीं, सीएम के पास माणिक और हीरे के बटन चांदी में पांच पीस हैं। इन सभी की कुल कीमत 4.17 लाख रुपये बताई गई है।
इस तरह से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास कुल 14.05 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

दिल्ली और ओडिशा में घर
मुख्यमंत्री के नाम पर भुवनेश्वर में एक रिहायशी मकान है। पटनायक 1060.56 वर्ग मीटर में बने मकान के एक तिहाई के संयुक्त हिस्सेदार हैं जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 13.66 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नाम नई दिल्ली में एक रिहायशी मकान है जिसमें वह आधे के संयुक्त हिस्सेदार हैं। 326.73 वर्ग मीटर में बने मकान का मौजूदा बाजार मूल्य 43.36 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह से नवीन पटनायक ने कुल 57.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। वहीं, चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो मुख्यमंत्री के पास कुल 71.07 करोड़ की संपत्ति है।

कमाई का जरिया क्या है?
नवीन पटनायक ने वेतन और बैंक ब्याज से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। नवीन पटनायक ने दिल्ली विश्वविद्यालय से 1967 में बीए किया है।