फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Assembly Elections 2024 PM Modi BJP Rally Updates Chhatrapati Sambhaji Nagar campaign hindi news

PM Modi In Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर में BJP की रैली, कांग्रेस पर बरसे PM; पाकिस्तानी भाषा बोलने का आरोप

Thu, 14 Nov 2024 03:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 14 Nov 2024 03:27 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी भी बताया।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elections 2024 PM Modi BJP Rally Updates Chhatrapati Sambhaji Nagar campaign hindi news
जनता को संबोधित करते पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई जनसभाओं को संबोधित किया। मुंबई की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई स्वाभिमान का शहर है, लेकिन महा विकास अघाड़ी के सदस्य उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी का रिमोट कंट्रोल उस कांग्रेस को सौंप दिया जिसने बालासाहेब ठाकरे का अपमान किया था। इसलिए मैंने उन्हें चुनौती दी थी कि वे कांग्रेस से बालासाहेब ठाकरे की प्रशंसा करवाएं। आज तक ये लोग कांग्रेस और कांग्रेस के ‘युवराज’ से बालासाहेब की प्रशंसा नहीं करवा पाए हैं। कांग्रेस सत्ता के लिए बेताब है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में देश भर में आतंकी हमले होते रहे। हर जगह लोग लावारिस वस्तुओं से डरते थे। लेकिन अब यह सब बंद हो गया है। आतंक के आकाओं को अब पता है कि अगर उन्होंने भारत के खिलाफ कुछ भी किया तो मोदी उन्हें नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी शांतिगिरी महाराज से मुलाकात
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने महामंडलेश्वर स्वामी शांतिगिरी महाराज से भी मुलाकात की। उन्होंने गरीबों, वंचितों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, छत्रपति संभाजी नगर में महामंडलेश्वर स्वामी शांतिगिरी महाराज से मुलाकात की। वह अनेक सामुदायिक सेवा प्रयासों में अग्रणी रहे हैं। यह बैठक महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान के बीच हुई।
विज्ञापन


वीडियो में मजीरा बजाते दिखे पीएम मोदी
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगड भी पहुंचे। जिले के पनवेल में इस्कॉन स्वयंसेवकों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस्कॉन स्वयं सेवकों ने 'हरे राम हरे कृष्ण' भजन भी गाया। वहीं पीएम मोदी एक वीडियो में मजीरा बजाते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया
इससे पहले उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में भी भाजपा की जनसभा को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण से छेड़छाड़ कर एससी-एसटी समुदाय को बांटना चाहती है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को वापस लाने की बात की है, जो उसकी मानसिकता दिखाता है।


आरक्षण के नाम पर लड़ाने की कोशिश, मंसूबे कामयाब नहीं होंगे
कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 से आजादी दिलाई, लेकिन कांग्रेस अब दूसरी भाषा बोल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति और आरक्षण के नाम पर लड़ाने की ताक में है, लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि महाविकास अघाड़ी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार की वापसी महाराष्ट्र के हित में नहीं है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed