{"_id":"672b78737b570e31d601d160","slug":"maharashtra-assembly-elections-2024-maha-vikas-aghadi-manifesto-updates-mva-poll-promises-news-in-hindi-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Elections: महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र जारी, महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना, कृषि ऋण करेंगे माफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Elections: महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र जारी, महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना, कृषि ऋण करेंगे माफ
Wed, 06 Nov 2024 07:38 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 06 Nov 2024 07:38 PM IST
सार
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
महाविकास अघाड़ी की पांच गारंटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। महाविकास अघाड़ी ने जनता को पांच गारंटियां दी हैं। इसके तहत महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी तो महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना कराएंगे। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना का एलान किया। इसके तहत महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे। हर परिवार का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। युवाओं को 24 हजार रुपये सालना देंगे। वहीं किसानों का तीन लाख तक का कृषि ऋण माफ करेंगे। मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में कांग्रेस नेत राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया।
यह विचाराधारा की लड़ाई: राहुल गांधी
मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा और आरएसएस है। जबकि दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है। एक तरफ आंबेडकर का एकता, समानता, प्रेम और सम्मान का संविधान है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस के लोग इस संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, वे इसे खुलकर नहीं कह सकते। अगर वे इसे खुलकर कहेंगे, तो उन्हें पता है कि इसका नतीजा क्या होगा, पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि वे चुनाव आयोग पर दबाव डालते हैं। सरकार को गिराने के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने पिछली महाराष्ट्र सरकार को चोरी करके और पैसे देकर हटाया गया था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं आप सभी से बस एक गारंटी चाहता हूं कि आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को जीत दिलाएं।
केंद्र सरकार ने लोगों पर थोपी महंगाई: प्रियंका
शिवसेना (उद्धव) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने जो योजना और वचनबद्धता जताई है, वह लोकसभा में हार के आधार पर नहीं है। हमने इस पर विचार किया, बजट बनाया और इसके लिए प्रावधान किए हैं। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों पर जो महंगाई थोपी है, उसे देखते हुए हम तय करेंगे कि न केवल महिलाओं को 3000 रुपये मिलें, बल्कि हम तय करेंगे कि लड़कों की शिक्षा भी मुफ्त हो। पांच आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमत सीमित की जाएगी। हमें पूरा यकीन है कि राज्य के लोग हमारा समर्थन करेंगे। हम महाराष्ट्र के लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम महाराष्ट्र को निराश नहीं करेंगे। हम इसलिए काम करेंगे कि ढाई साल में लोगों जो भी समस्याएं हुई हैं, उनकी भरपाई हमारी सरकार में होगी। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
✨ महाराष्ट्र के लिए महाविकास आघाडी की 5 गारंटी ✨ pic.twitter.com/q9Hnv63eGG
— Congress (@INCIndia) November 6, 2024