{"_id":"67338d902921ec60090399b2","slug":"maharashtra-assembly-elections-2024-eknath-shinde-convoy-obstruction-calls-cm-traitor-news-in-hindi-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eknath Shinde: मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला रोकने की कोशिश, उन्हें गद्दार कहने का वीडियो वायरल","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Eknath Shinde: मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला रोकने की कोशिश, उन्हें गद्दार कहने का वीडियो वायरल
Tue, 12 Nov 2024 10:47 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:47 PM IST
सार
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला रोकने की कोशिश का मामला सामने आया है। सीएम शिंदे को गद्दार कहने का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे।
विज्ञापन
सीएम एकनाथ शिंदे
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले को एक व्यक्ति के रोकने की कोशिश करते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति शिवसेना को तोड़ने और सत्ता के लिए भाजपा का साथ देने के लिए उन्हें ‘गद्दार’ कहता सुनाई दे रहा है।
काफिला रोककर वाहन से बाहर निकलना पड़ा
विधानसभा के लिए मतदान से एक सप्ताह पहले सामने आया वीडियो राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो मुंबई के साकीनाका इलाके का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि संतोष कटके नामक युवक ने काले झंडे लहराकर शिंदे के काफिले को बाधित करने की कोशिश की और उन्हें ‘गद्दार’ कहा। इस घटना के बाद शिंदे को अपना काफिला रोककर वाहन से बाहर निकलना पड़ा।
कटके को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घटना कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री नसीम खान के कार्यालय के बाहर हुई। घटना के बाद शिंदे खान के कार्यालय में पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने पूछा कि क्या वे इस तरह के व्यवहार को उचित मानते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कटके को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया और पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि उसे कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने स्वयं उसका स्वागत किया
कटके अपने पिता के साथ मंगलवार को मातोश्री (उद्धव ठाकरे का निजी निवास) गया और शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गया। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने स्वयं उसका स्वागत किया।
संबंधित वीडियो-