{"_id":"671b5fffb27f3de924089f7f","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-aaditya-thackeray-affidavit-property-news-in-hindi-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Affidavit: आदित्य ठाकरे के पास सोने के कंगन, सिक्के-बिस्किट से रत्न जड़ित हार तक, हलफनामे में दिया सारा हिसाब","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Affidavit: आदित्य ठाकरे के पास सोने के कंगन, सिक्के-बिस्किट से रत्न जड़ित हार तक, हलफनामे में दिया सारा हिसाब
Fri, 25 Oct 2024 04:05 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 25 Oct 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आदित्य ठाकरे का चुनावी हलफनामा
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
महाराष्ट्र में इस समय नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। यहां होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 29 अक्तूबर नामांकन करने की आखिरी तारीख है। अब तक कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इन चेहरों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी शुमार हैं। शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से पर्चा भरा है।चुनावी हलफनामे के अनुसार, करोड़ों के मालिक पूर्व मंत्री आदित्य के नाम महज एक ही वाहन है। उनके पास सोने के गहने के साथ बिस्कुट और सिक्के भी हैं? आइये जानते हैं आदित्य ठाकरे के इस शपथ पत्र में क्या-क्या खास है...
आदित्य ठाकरे का चुनावी हलफनामा
- फोटो :
AMAR UJALA
पांच साल में बढ़ी या घटी संपत्ति?
34 वर्षीय शिवसेना नेता (यूबीटी) ने अपने शपथ पत्र में कुल 23.43 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुल 17.69 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। इस तरह से बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में 5.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

आदित्य ठाकरे
- फोटो :
सोशल मीडिया
घटती बढ़ती रही है आदित्य की कमाई
कमाई की बात करें तो 2019-20 में की कुल कमाई 1.07 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में बढ़ोतरी हुई। 2020-21 में ये बढ़कर 1.71 करोड़ रुपये हो गई। 2021-22 में आदित्य की कमाई में भारी कमी आई और ये घटकर 88.96 लाख रुपये रह गई। वहीं, 2022-23 में उनकी कमाई में इजाफा और ये बढ़कर 1.11 करोड़ रुपये हो गई। 2023-24 में फिर बढ़कर कमाई 1.27 करोड़ रुपये हो गई।

उद्धव की कमाई का भी ब्यौरा
अपने हलफनामे में आदित्य ने पिता उद्धव की कमाई का ब्यौरा भी दिया है जिसमें खुद को हमवारिस बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कमाई की बात करें तो 2019-20 में उनकी कुल कमाई 2.19 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2020-21 में ये घटकर 1.94 लाख रुपये रह गई। 2021-22 में उद्धव की कमाई में फिर कमी आई और ये घटकर 1.68 लाख रुपये रह गई। वहीं, 2022-23 में उनकी कमाई में इजाफा और ये बढ़कर 1.75 लाख रुपये हो गई। 2023-24 में काफी इजाफे के साथ उनकी कमाई 2.29 लाख रुपये हो गई।

ANI
चल संपत्ति में क्या-क्या है?
शपथ पत्र में आदित्य ठाकरे ने बताया है कि इस समय उनके पास 37,344 रुपये नकदी के रूप में हैं। उन्होंने 39,024 रुपये की नकदी विरासत में मिली संपत्ति (हिंदू अविभक्त परिवार या एचयूएफ) के तौर पर घोषित किया है।
आदित्य के 10 बैंक खातों में 2.81 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके 15.97 लाख रुपये पारिवारिक सदस्य के रूप में जमा हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री के 10.14 करोड़ रुपये के विभिन्न कंपनियों में निवेश हैं। वहीं 77 लाख रुपये एचयूएफ के तौर पर निवेश किए हुए हैं। इसके अलावा 21.55 लाख रुपये की बीमा है।

बीएमडब्ल्यू और करोड़ों के आभूषण आदित्य के पास
हलफनामे के मुताबिक पूर्व मंत्री आदित्य के नाम एक वाहन है। आदित्य के पास 2013 में पंजीकृत एक बीएमडब्ल्यू कार है, जिसकी मौजूदा इंश्योरेंस कीमत 4.21 लाख रुपये बताई गई है।
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे अपने पास 1.91 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण रखे हुए हैं। आदित्य ठाकरे के पास सोने और हीरे का एक कंगन है, जिसकी कीमत 3.90 लाख रुपये है। इस कंगन में 535 हीरे लगे हैं। 47 लाख रुपए के दो सोने के कड़े हैं। इसके अलावा 1 किलो 466 ग्राम 24 कैरेट सोने के सिक्के और बिस्कुट भी हैं। इसकी कीमत 1 करोड़ 9 लाख 95 हजार है। इसके अलावा, आदित्य के पास 239 ग्राम वजन का एक रत्न जड़ित हार भी है। इसकी कीमत 1 करोड़ 33 लाख रुपये है। इसके अलावा एक हिंदू अविभाजित परिवार के रूप में, ठाकरे परिवार के पास लगभग 84 लाख 3 हजार के सोने और चांदी के जेवरात हैं। इस तरह से वर्ली विधायक आदित्य ने अपने हलफनामे में कुल 17.39 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है।

जमीन और दुकान भी आदित्य के नाम
पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य के नाम महाराष्ट्र में पांच जगह खेती की जमीन हैं, जो उन्हें पिता से मिली है। इन भू खंडों की कीमत 1.48 करोड़ रुपये घोषित की गई है। उनके नाम ठाणे में दो दुकानें भी हैं जिनकी मौजूदा बाजार कीमत 4.56 करोड़ रुपये बताई गई है। इस तरह से आदित्य ने 6.04 करोड़ रुपये की खेत, दुकान जैसी अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। वहीं चल अचल दोनों संपत्तियों को मिलाएं तो इनकी कुल कीमत 23.43 करोड़ रुपये है। इसके अलावा आदित्य ठाकरे के नाम 43.76 लाख रुपये का कर्ज भी है।

कमाई का जरिया क्या है?
आदित्य ने वेतन, ब्याज, किराया और लाभांश से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। उन्होंने 2011 में मुंबई विश्वविद्यालय के सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। वहीं, 2015 में मुंबई विश्वविद्यालय के के.सी. लॉ कॉलेज से विधि स्नातक की पढ़ाई पूरी की।