{"_id":"663125b2d01d7da44204403a","slug":"ls-polls-veteran-congressmen-will-pose-big-challenge-to-raj-babbar-why-is-anand-sharma-path-also-not-easy-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: राज बब्बर के सामने दिग्गज कांग्रेसी ही बनेंगे बड़ी चुनौती, क्यों आनंद शर्मा की राह भी नहीं है आसान?","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
LS Polls: राज बब्बर के सामने दिग्गज कांग्रेसी ही बनेंगे बड़ी चुनौती, क्यों आनंद शर्मा की राह भी नहीं है आसान?
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आनंद शर्मा, राज बब्बर।
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार (30 अप्रैल) को एक और उम्मीदवारो की लिस्ट जारी की। कांग्रेस की इस लिस्ट में कई बड़े और हाईप्रोफाइल नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने इस लिस्ट में तीन राज्यों की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें कांग्रेस ने हरियाणा के गुरुग्राम लोकसभा सीट से अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा पर भरोसा जताया है। राज बब्बर और आनंद शर्मा दोनों G-23 का हिस्सा रहे हैं। आनंद शर्मा ने हाल ही में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को खत लिखकर जातिगत जनगणना कराने को कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ बताया था।
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा प्रदेश कमेटी ने गुरुग्राम सीट पर दो नामों का पैनल राष्ट्रीय कमेटी को भेजा गया था। इसमें राज बब्बर और कैप्टन अजय सिंह यादव का नाम शामिल था। गुरुग्राम सीट से उम्मीदवार चयन के मामले ने कांग्रेस हाईकमान ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा की पसंद का ख्याल रखा। पूर्व सीएम हुड्डा गुरुग्राम से राज बब्बर को चुनाव लड़वाना चाहते थे। जबकि कांग्रेस के अन्य गुट स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव का नाम आगे बढ़ा रहे थे।
दरअसल, गुरुग्राम में बड़ी संख्या में पंजाबी वोट के साथ ही सिने स्टार राज बब्बर को अपने फिल्मी फैन का साथ भी मिल सकता है। इसके अलावा कांग्रेस के खांटी वोटर भी इस सीट पर अपना अलग वजूद रखते हैं, लेकिन अपनी पार्टी के ही कुछ नेताओं का भितरघात उन्हें परेशान कर सकता है। ऐसे में असंतुष्टों को मनाना भी उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह को 8,81,546 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव के पास 4,95,290 वोट थे।
हाल ही में कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने राज बब्बर के नाम टिकट की दौड़ में आने पर उन पर निशाना साधा था। कैप्टन अजय यादव ने उन पर कई टिप्पणी तक करते हुए यहां तक कह दिया कि, राज बब्बर ने गुरुग्राम के लिए क्या पांच साल पसीना बहाया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर किसी फिल्मी चेहरे को ही टिकट देना है तो करीना, रितिक, रणवीर कपूर या रणवीर सिंह को दे दिया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही कांग्रेस आलाकमान को अभिनेता राजबब्बर का नाम भेजा था। वहीं, कुमारी शैलजा गुट से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव का नाम भेजा गया था।
राज बब्बर 1989 में बॉलीवुड छोड़कर राजनीति में आए। वे वीपी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल से जुड़े। बाद में वह जनता दल छोड़कर समाजवादी पार्टी से जुड़ गए। उन्हें 2006 में समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया। वह 2008 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह तीन बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा कांगडा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। राजीव भारद्वाज और आनंद शर्मा दोनों ही ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले नेता हैं। कांग्रेस पार्टी ने आनंद शर्मा को टिकट देकर सभी को चौका दिया है। शर्मा मूल रूप से शिमला के रहने वाले है। उनका नाम अंतिम वक्त में सामने आया है। कांग्रेस हाईकमान ने ब्राह्मण नेता आर एस बाली, दिग्गज नेता आशा कुमारी और जगजीवन पाल जैसे नेताओं को छोड़कर आनंद कुमार पर भरोसा जताया है।
इससे पहले आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से संसद पहुंचते रहे हैं। वह यूपीए सरकार के दौरान वाणिज्य मंत्री भी रह चुके हैं। आनंद शर्मा और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच अच्छे सम्बंध है। जानकारो का कहना है की, शर्मा का ज़मीनी नेटवर्क मजबूत नहीं है। वे लंबे समय से दिल्ली की राजनीति कर रहे है। प्रदेश के राजनीतिक मामलों में वे कम ही दख़ल देते आए है। ऐसे में शर्मा के लिए लोकसभा चुनाव में जीत की राह आसान नहीं होगी।