{"_id":"65fd465437bed2a8e10df180","slug":"lok-sabha-elections-2024-bjp-candidate-list-for-tamil-nadu-and-puducherry-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु की 14 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का एलान, पुडुचेरी के लिए भी उम्मीदवार तय","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु की 14 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का एलान, पुडुचेरी के लिए भी उम्मीदवार तय
Fri, 22 Mar 2024 02:20 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:20 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों के लिए प्रत्याशियों का लिस्ट जारी की है। इनमें 14 सीटें तमिलनाडु की हैं, जबकि एक सीट पुडुचेरी की है।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार तय कर लिया गया है। आइए जानते हैं कि भाजपा की चौथी लिस्ट में किस किस के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
लोकसभा सीट प्रत्याशी का नाम
पुडुचेरी ए.नमस्सिवायम
तिरुवेल्लूर वी.बालागणपति
चेन्नई उत्तर पॉल कनागराज
तिरुवन्नामलाई ए.अश्वाथामन
नामाक्कल के.पी.रामलिंगम
तिरुप्पुर ए.पी.मुरुगनंदम
पोलाची के.वसंतराजन
करूर वी.सेंथिलनाथन
चिदंबरम पी.कार्थियायिनी
नागापट्टिनम एसजीएम रमेश
थांजावुर एम.मुरुगानंदम
शिवगंगा डॉ. देवनाथम यादव
मदुरई प्रो. रामाश्रीनिवासन
विरुधुनगर राधिका सरथकुमार
तेनकासी बी.जॉन पांड्यन
21 मार्च को आई थी तीसरी लिस्ट
इससे पहले 21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भाजपा ने कोयंबटूर चुनावी मैदानी में उतारा। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था।
विज्ञापन