{"_id":"6638831a8235952bc40d82f1","slug":"lok-sabha-election-third-phase-state-and-seat-wise-bjp-congress-candidates-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: तीसरे चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Lok Sabha Election: तीसरे चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें
Mon, 06 May 2024 06:53 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 06 May 2024 06:53 PM IST
सार
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज है। इस चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 93 सीटों के दौरान सबसे ज्यादा 25 गुजरात की लोकसभा सीटें हैं। प्रमुख उम्मीदवारों और सीटों के बारे में ग्राफिक्स में जानिए
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज है। इस चरण में 11 राज्यों की कुल 93 सीटों के लिए मतदान है। हालांकि, पहले जब निर्वाचन आयोग ने चुनाव तारीखों का एलान किया था तब तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 सीटों पर मतदान होना था। मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर मतदान दूसरे चरण में होना था लेकिन यहां बसपा प्रत्याशी के निधन के चलते मतदान तीसरे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल सीटों की संख्या बढ़कर 95 हो गई। गुजरात की सूरत सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने के कारण यहां चुनाव नहीं होना है। ऐसे में तीसरे चरण के मतदान वाली सीटों की संख्या घटकर फिर 94 हो गई। वहीं तीसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर खराब मौसम के कारण मतदान तीसरे चरण की बजाय छठे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसी में अब तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उसकी संख्या 93 रह गई है।
इस तरह से तीसरे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, असम और पश्चिम बंगाल की चार-चार और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव और गोवा की दो-दो सीट शामिल हैं।
विज्ञापन
इस तरह से तीसरे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, असम और पश्चिम बंगाल की चार-चार और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव और गोवा की दो-दो सीट शामिल हैं।
विज्ञापन
आइए ग्राफिक्स में जानते हैं कि तीसरे चरण में कहां-कहां मतदान होना है? किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा?


