फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 Phase One Seat And 2019 Results In These Constituencies

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: पहले चरण की 102 सीटों पर कहां-कितना मतदान, 2019 से कितना अलग है ट्रेंड?

Sat, 20 Apr 2024 01:40 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 20 Apr 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। 2019 में इन 102 सीटों 69.96 फीसदी वोट पड़े थे। 
loader
Lok Sabha Election 2024 Phase One Seat And 2019 Results In These Constituencies
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

102 सीटों पर करीब 68.29% मतदान दर्ज किया गया है। जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ वहां 2019 में 69.96% वोटिंग हुई थी। 

आइये जानते हैं पहले चरण की जिन 102 सीटों पर कहां-कितना मतदान हुआ, सबसे ज्यादा वोटिंग कहां हुई? पहले चरण की 102 सीटों पर 2019 में नतीजे कैसे थे?

पहले चरण की 102 सीटों पर कितना मतदान हुआ?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर कुल 68.29% मतदान दर्ज किया गया है। आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा लक्षद्वीप सीट पर 83.88% वोटिंग हुई है। वहीं बिहार की नवादा सीट पर सबसे कम 43.79% लोगों ने वोटिंग की है। 

राज्य लोकसभा सीट 2019 में वोटिंग % 2024 में वोटिंग %
अंडमान निकोबार अंडमान निकोबार 65.12 63.99
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल पूर्व 87.03 76.37
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल पश्चिम 78.5 70.11
असम जोरहट 77.57 79.48
असम डिब्रूगढ़ 77.3 76.74
असम काजीरंगा 82.12 75.79
असम सोनितपुर 79.48 74.81
असम लखीमपुर 75.17 72.65
उत्तर प्रदेश सहारनपुर 70.87 65.95
उत्तर प्रदेश पीलीभीत 67.41 61.9
उत्तर प्रदेश कैराना 67.45 61.17
उत्तर प्रदेश नगीना 63.66 59.54
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद 65.46 60.6
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर 68.42 59.29
उत्तर प्रदेश बिजनौर 66.22 58.21
उत्तर प्रदेश रामपुर 63.19 54.77
उत्तराखंड नैनीताल-उधमसिंह नगर 68.97 61.35
उत्तराखंड हरिद्वार 69.18 62.36
उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल 58.87 52.57
उत्तराखंड गढ़वाल 55.17 50.84
उत्तराखंड अल्मोड़ा 52.31 46.94
छत्तीसगढ़ बस्तर 66.26 67.56
जम्मू कश्मीर उधमपुर 70.15 68.27
तमिलनाडु अराणी 79.01 75.65
तमिलनाडु अर्कोणाम 78.65 74.08
तमिलनाडु इरोड 73.11 70.54
तमिलनाडु कन्याकुमारी 69.9 65.46
तमिलनाडु करूर 79.55 78.61
तमिलनाडु कल्लाकुरिची 78.81 79.25
तमिलनाडु कांचीपुरम 75.31 71.55
तमिलनाडु कुड्डालोर 76.49 72.28
तमिलनाडु कृष्णागिरि 75.95 71.31
तमिलनाडु कोयंबटूर 63.86 64.81
तमिलनाडु चिदंबरम 77.98 75.32
तमिलनाडु चेन्नई उत्तर 64.26 60.13
तमिलनाडु चेन्नई दक्षिण 57.07 54.27
तमिलनाडु चेन्नई मध्य 58.98 53.91
तमिलनाडु तंजावुर 72.55 68.18
तमिलनाडु तिरुचिरापल्ली 69.5 67.45
तमिलनाडु तिरुनेलवेली 67.22 64.1
तमिलनाडु तिरुप्पुर 73.21 70.58
तमिलनाडु तिरुवन्नामलाई 78.15 73.88
तमिलनाडु तिरुवल्लूर 72.33 68.31
तमिलनाडु तूतुकुडी 69.48 59.96
तमिलनाडु तेनकासी 71.43 67.55
तमिलनाडु थेनी 75.27 69.87
तमिलनाडु दिंडीगुल 75.29 70.99
तमिलनाडु धरमपुरी 82.41 81.48
तमिलनाडु नमक्कल 80.22 78.16
तमिलनाडु नागापट्टिनम 76.93 71.55
तमिलनाडु नीलगिरि 74.01 70.93
तमिलनाडु पेरंबलूर 79.26 77.37
तमिलनाडु पोल्लाची 71.15 70.7
तमिलनाडु मदुरई 66.09 61.92
तमिलनाडु मयीलाडूतुरै 73.93 70.06
तमिलनाडु रामनाथपुरम 68.4 68.18
तमिलनाडु विरुधुनगर 72.49 70.17
तमिलनाडु विलुप्पुरम 78.66 76.47
तमिलनाडु वेल्लोर 71.46 73.42
तमिलनाडु शिवगंगा 69.9 63.94
तमिलनाडु श्रीपेरंबदूर 62.44 60.21
तमिलनाडु सालेम 77.91 78.13
त्रिपुरा त्रिपुरा पश्चिम 81.93 81.62
नगालैंड नगालैंड 83 56.91
पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी 86.51 82.15
पश्चिम बंगाल कूच बिहार 84.08 82.17
पश्चिम बंगाल अलीपुरद्वार 83.79 77.84
पुडुचेरी पुडुचेरी 81.25 78.8
बिहार औरंगाबाद 53.67 51.56
बिहार गया (एससी) 56.18 49.51
बिहार जमुई (एससी) 55.25 51.02
बिहार नवादा 49.73 43.79
मणिपुर आंतरिक मणिपुर 81.12 76.05
मणिपुर बाहरी मणिपुर 84.14 65.22
मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा 82.42 79.18
मध्य प्रदेश बालाघाट 77.66 73.18
मध्य प्रदेश शहडोल 74.77 63.73
मध्य प्रदेश मंडला 77.79 72.49
मध्य प्रदेश जबलपुर 69.46 60.52
मध्य प्रदेश सीधी 69.5 55.19
महाराष्ट्र गढ़चिरौली-चिमूर 72.33 70.38
महाराष्ट्र भंडारा-गोंदिया 68.81 64.72
महाराष्ट्र चंद्रपुर 64.89 63.07
महाराष्ट्र रामटेक 62.3 59.58
महाराष्ट्र नागपुर 54.94 54.58
मिजोरम मिजोरम 63.14 56.6
मेघालय तुरा 81.38 78.31
मेघालय शिलाॅन्ग 65.48 72.26
राजस्थान गंगानगर 74.77 65.64
राजस्थान जयपुर 68.48 62.87
राजस्थान चुरू 65.9 62.98
राजस्थान अलवर 67.17 59.79
राजस्थान नागाैर 62.32 57.01
राजस्थान बीकानेर 59.43 53.96
राजस्थान सीकर 65.18 57.28
राजस्थान जयपुर ग्रामीण 65.54 56.58
राजस्थान दौसा 61.5 55.21
राजस्थान भरतपुर 59.11 52.69
राजस्थान झुंझुनू 62.11 52.29
राजस्थान करौली धौलपुर 55.18 49.29
लक्षद्वीप लक्षद्वीप 85.21 83.88
सिक्किम सिक्किम 81.41 80.03


 

राज्यवार मतदान के आंकड़े 
उत्तर प्रदेश

पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में पर मतदान हुआ। सहारनपुर सीट पर सबसे ज्यादा 65.95% और रामपुर सीट पर सबसे कम 54.77% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से सहारनपुर में सबसे ज्यादा 70.87% और में सबसे कम रामपुर लोकसभा सीट पर 63.19% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में तीन पर भाजपा और बसपा और दो पर सपा को जीत मिली थी।

 

उत्तराखंड
पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान हुआ। हरिद्वार सीट पर सबसे ज्यादा 62.36% और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम 46.94% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से हरिद्वार में सबसे ज्यादा 69.18% और अल्मोड़ा में सबसे कम अल्मोड़ा 52.31% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में सभी पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। 

मध्य प्रदेश
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें मध्य प्रदेश की छह सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 79.18% और सीधी सीट पर सबसे कम 55.19% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा  82.42% और जबलपुर में सबसे कम 69.46% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से पांच सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

राजस्थान
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें राजस्थान की 12 सीटें शामिल हैं। गंगानगर सीट पर सबसे ज्यादा 65.64% और करौली-धौलपुर सीट पर सबसे कम 49.29% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गंगानगर में सबसे ज्यादा 74.77% और करौली-धौलपुर में सबसे कम 55.18% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन 12 सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जीती थी। 2019 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनिवाल भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरे और जीते थे। इस बार बेनिवाल को कांग्रेस का समर्थन है।

बिहार 
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें बिहार की चार सीटें शामिल हैं। औरंगाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 51.56% और नबादा सीट पर सबसे कम 43.79% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गया में सबसे ज्यादा 56.18% और नबादा में सबसे कम 49.73% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से दो सीट पर लोजपा और एक-एक सीट पर भाजपा और जदयू ने जीत दर्ज की थी।

 
 

अन्य राज्यों में क्या हाल
इसके अलावा पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, महाराष्ट्र की पांच, असम की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। 

 2019 में तमिलनाडु की 39 सीटों में से 38 पर डीएमके और उसके सहयोगियों को जीत मिली थी। इनमें से 24 सीटें डीएमके ने जीती थी। एक अन्य सीट एआईडीएमके जीती थी। महाराष्ट्र की जिन पांच सीटों  में से तीन पर भाजपा और एक-एक पर शिवसेना और कांग्रेस को जीत मिली थी। असम की चार सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर कांग्रेस को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में पश्चिम बंगाल की सभी तीन सीटें भाजपा जीती थी। मणिपुर की दो सीटों में से एक पर भाजपा और एक पर नगा पीपुल्स फ्रंट को जीत मिली थी। 2019 में अरुणाचल प्रदेश दोनों सीटें भाजपा जीती थी।  इसके अलावा छत्तीसगढ़ की एक सीट पर कांग्रेस, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और त्रिपुरा की एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

पिछली बार 102 सीटों पर कितना मतदान हुआ था?
2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों पर कुल 69.96% मतदान हुआ था। इन सीटों में सबसे ज्यादा मतदान अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पूर्व सीट पर हुआ था। यहां के 87.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार की नवादा सीट पर हुआ था। यहां के महज 49.73% मतदाताओं ने वोट डाला था। 

 

लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA
इन सीटों पर 2019 के नतीजे? 
पहले चरण की इन सीटों पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी। पार्टी को इन 102 में से 40 सीटों पर जीत मिली थी। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी पिछले चुनाव में इन सीटों के नतीजों के लिहाज से दूसरे स्थान पर रही थी। डीएमके ने इन 102 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी इन 102 सीटों के नतीजों में तीसरे स्थान पर थी। कांग्रेस के 15 सांसद निर्वाचित हुए थे। 

2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बसपा सपा का गठबंधन था। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें से तीन सीटों पर बसपा के उम्मीदवारों को सफलता मिली थी। वहीं, दो सीटों सपा के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। शेष 18 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed