फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Highlights Of Lok Sabha Election 2024 Phase Seven Voting In Hindi

7वें चरण का मतदान आज: 10.06 करोड़ वोटर तय करेंगे 904 उम्मीदवारों का भाग्य, सबसे अमीर प्रत्याशियों में कंगना भी

Fri, 31 May 2024 07:06 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 31 May 2024 07:06 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस दौर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर करोड़ों मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
Highlights Of Lok Sabha Election 2024 Phase Seven Voting In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 7 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सातवें और अंतिम दौर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर आज यानी शनिवार (1 जून) को वोटिंग हो रही है। इस दौर में आठ प्रदेशों के 10 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके साथ ही बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच जाएगी और सभी को 4 जून का इंतजार रहेगा, जब नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन

आखिरी चरण के मतदान से जुड़ी कई खास बातें हैं। आइये जानते हैं कि इस चरण के चुनाव में क्या-क्या खास है?

Highlights Of Lok Sabha Election 2024 Phase Seven Voting In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 7 - फोटो : AMAR UJALA

मतदान का समय
आम चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए मतदान 1 जून को है। आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Highlights Of Lok Sabha Election 2024 Phase Seven Voting In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 7 - फोटो : AMAR UJALA

मतदाताओं के लिए सुविधाएं
57 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाता को घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुविधाएं हैं। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं, ताकि बुजुर्ग और विकलांग व्यक्ति सहित प्रत्येक मतदाता को आसानी से अपना वोट डाल सकें। गर्मी से निपटने के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन

Highlights Of Lok Sabha Election 2024 Phase Seven Voting In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

सबसे ज्यादा उम्मीदवार पंजाब में 
सातवें चरण में 904 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। 904 में से सबसे ज्यादा 328 उम्मीदवार पंजाब से हैं। जहां की सभी 13 सीटों पर चुनाव होना है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की कुल 13 सीटों पर 144 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सबसे कम चंडीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार उतरे हैं। 

प्रदेश

सीट

उम्मीदवार

पंजाब

13

328

उत्तर प्रदेश

13

144

पश्चिम बंगाल

9

124

बिहार

8

134

ओडिशा

6

66

हिमाचल प्रदेश

4

37

झारखंड

3

52

चंडीगढ़

1

19

कुल

57

904

सातवें चरण में 299 करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे सभी 904 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 904 उम्मीदवारों में से 199 उम्मीदवार दागी हैं। इन पर अलग-अलग मामले चल रहे हैं। वहीं, 299 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। शिअद के 13 उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा औसतन संपत्ति 25.68 करोड़ की है। 

Highlights Of Lok Sabha Election 2024 Phase Seven Voting In Hindi
मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पांच सबसे अमीर उम्मीदवारों में कंगना 
सातवें चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाली उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल हैं। पंजाब के बठिंडा से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत ने कुल 198 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर भाजपा के बैजयंत पांडा हैं। ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे पांडा ने अपने हलफनामे में 148 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी भाजपा के संजय टंडन हैं। चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे टंडन की संपत्ति 111 करोड़ की है।

अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ रहे दो प्रमुख उम्मीदवार भी शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। वहीं फिल्म अभिनेत्री और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने 91 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

इस लोकसभा चुनाव में 10% से भी कम उम्मीदवार महिलाएं
एडीआर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सातवें चरण के चुनाव में 95 यानी महज 11 प्रतिशत महिला उम्मीदवार हैं। मौजूदा लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत से भी कम उम्मीदवार महिलाएं हैं। सभी सात चरण में चुनाव लड़ रहे 8,337 उम्मीदवारों में से केवल 797 महिलाएं हैं। यह आंकड़ा सभी सात चरणों में चुनाव लड़ रहे कुल उम्मीदवारों का मात्र 9.5 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed