फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Elections 2024 VK Pandian BJD to win 115 Odisha Assembly and 15 lok sabha seats

सियासत: 'BJD को ओडिशा विधानसभा की 115 और लोकसभा में 15 सीटें मिलेंगी'; CM पटनायक के करीबी वीके पांडियन का दावा

Sat, 01 Jun 2024 03:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Jun 2024 03:22 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ ओडिशा के विधानसभा चुनाव भी कराए गए हैं। भाजपा इस बार ओडिशा में बड़े उलटफेर के दावे कर रही है। इसी बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन ने कहा है कि उनकी पार्टी- बीजू जनता दल (BJD) इस विधानसभा चुनाव में 11 सीटें जीतेगी। उन्होंने लोकसभा की 15 सीटें जीतने का भी दावा किया है। बता दें कि मतगणना 4 जून को होगी।

विज्ञापन
Elections 2024 VK Pandian BJD to win 115 Odisha Assembly and 15 lok sabha seats
वीके पांडियन (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 सीएम नवीन पटनायक की साख का इम्तिहान माना जा रहा है। लंबे समय से ओडिशा की सत्ता के शीर्ष पर काबिज नवीन पटनायक आयु और सेहत से जुड़ी कथित चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। चार जून को होने वाली मतगणना से तीन दिन पहले सीएम पटनायक के करीबी और नौकरशाह वीके पांडियन ने बड़ी जीत हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस आम चुनाव में बीजू जनता दल (BJD) 115 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। पांडियन के मुताबिक बीजद को लोकसभा चुनाव 2024 में भी बड़ी सफलता मिलेगी और पार्टी 15 संसदीय सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


पांडियन ने एक्स पोस्ट में तीन चौथाई बहुमत का दावा किया
गौरतलब है कि ओडिशा में विधानसभा की 147, जबकि लोकसभा की 21 सीटें हैं। पांडियन को सीएम नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जा रहा है। ऐसे में विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल करने का दावा बेहद दिलचस्प हो जाता है। पांडियन का दावा ऐसे समय में सामने आया है जब ओडिशा में अंतिम दौर का मतदान कराया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक पोस्ट में पांडियन ने लिखा, 'तीसरे चरण के चुनाव के बाद बीजद को 85 सीटें मिलना पक्का हो चुका था। आज चौथे दौर के चुनाव के बाद पार्टी को कुल 147 में से 115 सीटें मिलना तय हो चुका है। साथ ही बीजद को 21 में से 15 लोकसभा सीटों पर भी जीत मिलेगी।' उन्होंने दावा किया कि पार्टी को तीन चौथाई बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन


पांच साल पहले कैसा रहा चुनावी परिणाम, बीजद के पास मजबूत जनाधार
बता दें कि बीजद ने 2019 में राज्य विधानसभा की 113 सीटें जीती थीं। लोकसभा में पार्टी को 12 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी के मजबूत जनाधार को लेकर बीजद प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने कहा, 'पार्टी को आशीर्वाद देने के लिए हम ओडिशा की जनता के आभारी हैं।' उन्होंने कहा कि बीजद ओडिशा में मजबूत और परिवर्तनकारी शासन के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 10 जून को शपथ ग्रहण का न्योता दिया, बीजद बोली- लगातार छठी बार बनाएंगे सरकार
बीजद के दावों से इतर विपक्षी पार्टी भाजपा ने दावा किया है कि इस बार सत्ता परिवर्तन तय है। भाजपा का दावा है कि 75 से अधिक विधानसभा सीटें जीतकर वे  राज्य में  सरकार बनाएंगे। इसके अलावा ओडिशा में भाजपा ने 16 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का दावा भी किया है। चुनाव प्रचार के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के लोगों से 10 जून को राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया था। दूसरी तरफ बीजद ने दावा किया है कि वह लगातार छठी बार सरकार बनाएगी और पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक 9 जून को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed