फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Election: On calling PM's era as a migratory bird, Nirmala Sitaran opened front on Stalin

Election 2024: पीएम के दौर को प्रवासी पक्षी बोलने पर निर्मला सीतारण ने स्टालिन को घेरा; खूब सुनाई खरी-खोटी

Fri, 12 Apr 2024 03:00 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 12 Apr 2024 03:00 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु में किए चुनावी रैली को प्रवासी पक्षी के तंज पर निर्मला सीतारमण ने आपत्ति जताते हुए होगा कि इस देश में कोई भी कहीं भी यात्रा कर सकता है। मुख्यमंत्री खुद अपनी स्थिति सुधारें फिर ऐसी टिप्पणी करें।

विज्ञापन
Election: On calling PM's era as a migratory bird, Nirmala Sitaran opened front on Stalin
निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु में किए चुनावी रैली को प्रवासी पक्षी बताने के तंज पर निर्मला सीतारमण ने आपत्ति जताते हुए होगा कि इस देश में कोई भी कहीं भी यात्रा कर सकता है। मुख्यमंत्री खुद अपनी स्थिति सुधारें फिर ऐसी टिप्पणी करें।
विज्ञापन


बुधवार को तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि चुनारव के मौसम में प्रधानमंत्री का चुनावी दौरा ऐसा है जैसे प्रवासी पक्षी मौसम में अभ्यारण में आते हैं। उन्होंने मोदी के चुनाव अभियान पर भी कड़ी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


इस बयान के बाद वित्त मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रधानमंत्री प्रवासी पक्षी की तरह तमिलनाडु में आते हैं। इस देश में कोई भी कहीं भी यात्रा कर सकता है। इस तरह की टिप्पणी करना ही गलत है। उन्होंने सवाल किया कि इस तरह की टिप्पणी करने की स्थिति में मुख्यमंत्री हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में नशीली दवाओं से खतरा है, इसके अलावा उन्होंने कहा कि जफर सादिक के द्रमुक से संबंध के कई सबूत हैं। दिल्ली में एनसीबी ने ड्रग किंगपिन जफर सादिक को गिरफ्तार किया था, उन्होंने कहा कि द्रमुक के पहले परिवार से द्रमुक के संबंध के सबूत मिल चुके हैं।


प्रधानमंत्री ने किए कई काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को चिन्हित करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री डिफेंस कॉरिडोर लेकर आए हैं। इसके साथ ही वे निवेश के लिए कई विकल्प लेकर आए हैं।  इससे होसुर जिले का भी फायदा पहुंचा है। लेकिन द्रमुक ने क्या किया, द्रमुक सिर्फ यहां संग्रह के लिए ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed