फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Election Affidavit: Ramayana Ram and BJP Meerut candidate Arun Govil net worth and property

Arun Govil: मुंबई-पुणे में घर, वडोदरा में दफ्तर, मेरठ से चुनाव लड़ रहे रामायण के 'राम' के पास और क्या-क्या?

Thu, 04 Apr 2024 07:54 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 04 Apr 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Arun Govil Election Affidavit: रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ से भाजपा उम्मीदवार हैं। गोविल ने अपने चुनावी हलफनामे में कहा है कि 2022-23 में उन्हें 61.12 लाख रुपये की कमाई हुई।
loader
Election Affidavit: Ramayana Ram and BJP Meerut candidate Arun Govil net worth and property
अरुण गोविल का चुनावी हलफनामा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। इस लोकसभा चुनाव की कुछ सीटें ऐसी भी हैं जो उम्मीदवारों की वजह से चर्चा में हैं। ऐसी ही एक लोकसभा सीट है मेरठ। यहां से भाजपा ने अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोविल वही अभिनेता हैं, जिन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। 


गोविल मार्च 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अब वह मेरठ से भाजपा के उम्मीदवार हैं। भाजपा उम्मीदवार ने मंगलवार को अपना नामांकन भी भर दिया। गोविल के चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। गोविल ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि 2022-23 में उन्हें 61.12 लाख रुपये की कमाई हुई थी। आइये जानते हैं अरुण गोविल ने अपने शपथ पत्र में और क्या-क्या बताया है...

अरुण गोविल का चुनावी हलफनामा
अरुण गोविल का चुनावी हलफनामा - फोटो : AMAR UJALA
अरुण गोविल की सालाना कमाई 
भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने अपने शपथ पत्र में कुल 14.40 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। कमाई की बात करें तो 2018-19 में अभिनेता की कुल कमाई 14.92 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में इजाफा हुआ। 2019-20 में ये बढ़कर 16.22 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में अरुण गोविल की कमाई दुगुना हो गई और ये 33.31 लाख रुपये रही। वहीं, 2021-22 में अरुण गोविल की कमाई में फिर इजाफा हुआ और ये बढ़कर 35.50 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में और अधिक वृद्धि के साथ गोविल की कमाई 61.12 लाख रुपये रही। 

डिप्टी सीएम केशव मौर्य व अरुण गोविल
डिप्टी सीएम केशव मौर्य व अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
पत्नी लेखा गोविल की आय
अरुण गोविल की पत्नी लेखा गोविल की कमाई 2018-19 में 8.19 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में नुकसान हुआ। 2019-20 में ये घटकर 4.22 लाख रुपये रह गई। 2020-21 में लेखा गोविल की कमाई बढ़कर 5.03 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में कमाई में दोगुना से भी अधिक का इजाफा हुआ और ये 13.40 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में और अधिक वृद्धि के साथ लेखा की कमाई 16.74 लाख रुपये रही। 

 

2021 में अरुण गोविल भाजपा में शामिल हुए थे
2021 में अरुण गोविल भाजपा में शामिल हुए थे - फोटो : BJP Twitter
नकदी और बैंक खातों की कुल राशि 
अपने शपथ पत्र में अरुण गोविल ने बताया है कि इस समय उनके पास 3.75 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 4.07 लाख रुपये नकद हैं। इसके अलावा, अरुण गोविल ने 12 बैंक खातों में 1.03 करोड़ रुपये जमा किए हैं। वहीं, पत्नी लेखा के 10 बैंक खातों में 80.43 लाख रुपये जमा हैं। 

गोविल ने बताया है कि कंपनियों में शेयर के रूप में 1.22 करोड़ रुपये जबकि म्युचुअल फंड्स में 16.51 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, लेखा के 1.43 करोड़ रुपये कंपनियों में शेयर के रूप में जमा हैं। भाजपा नेता ने अरुण क्रिएशन में 15.65 लाख रुपये की पूंजी लगाई है। इसी तरह उनकी पत्नी लेखा के नाम 13.13 लाख रुपये का बीमा है। 

हलफनामे के मुताबिक, अभिनेता गोविल के नाम पर केवल एक गाड़ी है। अरुण गोविल के पास 62.99 लाख रुपये की मर्सिडीज कार है। 

सोने के गहने 
गोविल के पास 220 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसका मूल्य 10.93 लाख रुपये बताया गया है। वहीं, लेखा गोविल के पास 600 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत लगभग 32.89 लाख रुपये बताई गई है। 

इस तरह से भाजपा नेता के पास कुल 5.96 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद अरुण गोविल की 3.19 करोड़ रुपये और पत्नी लेखा गोविल की 2.76 करोड़ की संपत्ति है। 

जमीन और घर
अरुण गोविल का वडोदरा में 1,393 वर्गफुट में बना एक दफ्तर है। इसका मौजूदा बाजार मूल्य 1.42 करोड़ रुपये बताया गया है। गोविल के नाम पुणे में बना 5,037 वर्गफुट में बना एक आवासीय भवन है। इसका मौजूदा बाजार मूल्य 4.25 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, लेखा के नाम मुंबई में एक फ्लैट है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 2.80 करोड़ रुपये बताया गया है। 

इस तरह से गोविल ने अपने शपथ पत्र में कुल 8.47 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो अरुण गोविल के पास कुल 14.44 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा, अरुण गोविल ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन्होंने 14.64 लाख रुपये का कार लोन ले रखा है। 

कमाई का जरिया क्या है?
अरुण गोविल ने कंसल्टेंसी, किराया, बैंक ब्याज और लाभांश से होने वाली आमदनी को अपनी कमाई का जरिया बताया है। वहीं, लेखा गोविल ने प्रोफेशनल आय, बैंक ब्याज और लाभांश से होने वाली आय को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। गोविल ने जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर (आगरा विश्वविद्यालय) से वर्ष 1972 में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed