फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Election 2024: Union Minister Nitin Gadkari income and net worth from election affidavit

Nitin Gadkari Affidavit: छह कारें, सात जगह मकान; नितिन गडकरी से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी के नाम

Thu, 28 Mar 2024 06:26 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 28 Mar 2024 06:26 PM IST
सार

Election 2024: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर सीट से नामांकन भरा है। गडकरी ने अपने शपथ पत्र में कुल 28.03 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। बीते पांच साल में उनकी संपत्ति नौ करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है।

विज्ञापन
Election 2024: Union Minister Nitin Gadkari income and net worth from election affidavit
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए गुरुवार अंतिम दिन है। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बीच, कई बड़े चेहरों ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी परंपरागत सीट नागपुर से नामांकन भरा है।
विज्ञापन


गडकरी के चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां निकलकर सामने आई हैं। नितिन गडकरी से ज्यादा उनकी पत्नी कंचन गडकरी नाम पर संपत्ति है। केंद्रीय मंत्री के नाम करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति है। जबकि कंचन के नाम नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।  केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के नाम पर कई मकान और वाहन हैं। आइये जानते हैं इस शपथ पत्र में क्या-क्या खास है...
विज्ञापन

 

Election 2024: Union Minister Nitin Gadkari income and net worth from election affidavit
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : AMAR UJALA
पांच साल में बढ़ी या घटी संपत्ति?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने शपथ पत्र में कुल 28.03 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने कुल 18.79 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। इस तरह से बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 10 साल पहले यानी 2014 में केंद्रीय मंत्री के पास कुल 15.37 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।

Election 2024: Union Minister Nitin Gadkari income and net worth from election affidavit
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री की सालाना कमाई 
कमाई की बात करें तो 2018-19 में केंद्रीय मंत्री की कुल कमाई 11.71 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 11.63 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में नितिन गडकरी की कमाई में इजाफा हुआ और ये 13.31 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की कमाई में कमी हुई और ये घटकर 12.30 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें बढ़ोतरी हुई और ये 13.84 लाख रुपये हो गई। 
विज्ञापन

Election 2024: Union Minister Nitin Gadkari income and net worth from election affidavit
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी कंचन की आय गडकरी से ज्यादा 
नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी की कमाई 2018-19 में 38.10 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई घटी और यह 37.97 लाख रुपये रह गई। हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में कंचन को 38.01 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की पत्नी की कमाई में मामूली उछाल आया और ये 38.27 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में कंचन गडकरी को फिर इजाफा हुआ और यह 40.62 लाख रुपये हो गई।

इसके अलावा नितिन गडकरी ने अपने हलफनामे में  हिन्दू अविभाजित परिवार की सालाना कमाई की जानकारी दी है। शपथ पत्र के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में परिवारिक पेशे से 8,23,530 रुपये की कमाई हुई है।

Election 2024: Union Minister Nitin Gadkari income and net worth from election affidavit
नितिन गडकरी। - फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी
नकदी और बैंक खातों की राशि 
शपथ पत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि इस समय उनके पास महज 12,300 रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 14,750 रुपये नकद हैं। नितिन गडकरी के 21 बैंक खातों में 49.06 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, कंचन गडकरी के बैंक खातों में 16.03 लाख रुपये जमा हैं। नितिन गडकरी के पारवारिक बैंक खातों में 1.56 लाख रुपये जमा हैं। 
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री निवेश के रूप में कंपनियों और म्यचुअल फंड्स में 35.55 लाख रुपये के निवेश किए हुए हैं। इसी तरह उनकी पत्नी कंचन के 20.51 लाख रुपये के निवेश हैं। उन्होंने 14.43 लाख रुपये बीमा की प्रीमियम भी जमा किया है। 

छह कारों के मालिक 
हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और पत्नी के नाम पर तीन-तीन गाड़ियां हैं। नितिन गडकरी के पास 10 हजार रुपये की अम्बेसडर कार, 16.75 लाख रुपये की होंडा और 12.55 लाख रुपये की इसुजु डी-मैक्स है। वहीं कंचन ने नाम पर 5.25 लाख रुपये की इनोवा, 4.10 लाख रुपये की महिंद्रा और 7.19 लाख रुपये की टाटा इंट्रा कार है। 

सोने के गहने लाखों में 
केंद्रीय मंत्री अपने पास 31.88 लाख रुपये मूल्य का 486 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए हैं। वहीं, पत्नी कंचन के नाम पर 368 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 24.13 लाख रुपये है। इसके अलावा नितिन गडकरी को विरासत में 31.10 लाख रुपये मूल्य का 474 ग्राम सोना मिला हुआ है। 

इस तरह से केंद्रीय मंत्री के पास कुल 3.53 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद नितिन की 1.32 करोड़ रुपये, पत्नी कंचन की 1.24 करोड़ रुपये और विरासत में  मिली  95.46 लाख की चल संपत्ति है। 
 

Election 2024: Union Minister Nitin Gadkari income and net worth from election affidavit
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
जमीन और घर
केंद्रीय मंत्री के नाम पर नागपुर में 15.74 एकड़ खेती की जमीन है, जिसकी कीमत 1.57 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं उनके पारिवारिक के पास 1.79 करोड़ रुपये की 14.60 एकड़ खेती की जमीन है। 

नितिन गडकरी और उनके परिवार के नाम मुंबई और नागपुर में सात मकान हैं। खुद नितिन गडकरी के नाम मुंबई में दो रिहायशी इमारतें (अपार्टमेंट समेत) हैं, जिनकी कीमत 4.95 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा पांच मकान नागपुर में हैं। 

इस तरह से नितिन गडकरी ने खुद और परिवार के नाम 24.49 करोड़ रुपये की खेत, मकान जैसी अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। वहीं, चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो केंद्रीय मंत्री के पास 28.03 करोड़ की संपत्ति है। 

 

कमाई का जरिया क्या है?
नितिन गडकरी ने कृषि, पारिश्रमिक और अन्य स्त्रोतों से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। नितिन गडकरी ने 1982 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ (नागपुर विश्वविद्यालय) से एलएलबी किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed