फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Election 2024: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi income and net worth from affidavit

Jitan Ram Manjhi: नौ साल में आधी हुई पूर्व सीएम की संपत्ति; 25 हजार की बंदूक, एक लाख की गाय भी है मांझी के पास

Fri, 29 Mar 2024 04:06 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 29 Mar 2024 04:06 PM IST
सार

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा सीट से नामांकन किया है। मांझी ने अपने शपथ पत्र में कुल 30.20 लाख रुपये की संपत्ति बताई है। हालांकि, बीते नौ साल में उनकी संपत्ति आधी रह गई है।

विज्ञापन
Election 2024: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi income and net worth from affidavit
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पहले चरण के नामांकन के लिए 28 मार्च अंतिम तारीख रही। 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में पहले चरण में चार सीटों पर मतदान होना है। ये सीटें नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद हैं। इन चार सीटों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया। बिहार की चर्चित सीट गया से एनडीए के उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने अपने चुनावी हलफनामे में कई रोचक जानकारियां दी हैं। मांझी मई 2014 से फरवरी 2015 के बीच करीब नौ महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। हालांकि,मांझी के पास अपना कोई घर नहीं है और वह पैतृक घर में रहते हैं। इसके अलावा बीते पांच साल में उनकी संपत्ति भी घटी है। आइये जानते हैं इस शपथ पत्र में और क्या खास है...
विज्ञापन

Election 2024: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi income and net worth from affidavit
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी - फोटो : AMAR UJALA
घट गई संपत्ति
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने शपथ पत्र में कुल 30.20 लाख रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने कुल 35.94 लाख रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में हम नेता के पास कुल 61.70 लाख रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते नौ साल में उनकी संपत्ति घटकर आधी रह गई है।

Election 2024: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi income and net worth from affidavit
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
हम नेता की सालाना कमाई 
कमाई की बात करें तो 2019-20 में हम नेता की कुल कमाई 3.90 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में इजाफा हुआ। 2020-21 में ये बढ़कर 4.80 लाख रुपये हो गई। 2021-22 में जीतन राम मांझी मांझी की कमाई में काफी इजाफा हुआ और ये 15.80 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2022-23 में हम नेता की कमाई में कमी हुई और ये घटकर 4.80 लाख रुपये हो गई। 2023-24 में इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई और ये 4.87 लाख रुपये हो गई। 
विज्ञापन

Election 2024: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi income and net worth from affidavit
जीतनराम मांझी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नकदी एक लाख भी नहीं 
शपथ पत्र में जीतन राम मांझी ने बताया है कि इस समय उनके पास महज 49,000 रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 45,000 रुपये नकद हैं। मांझी के चार बैंक खातों में 4.58 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, शांति देवी के एक बैंक खाते में 38,810 रुपये जमा हैं। 

 

Election 2024: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi income and net worth from affidavit
जीतनराम मांझी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दो कारों के मालिक 
हलफनामे के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर दो गाड़ियां हैं। जीतन राम मांझी मांझी के पास 50 हजार रुपये की अंबेसडर कार और चार लाख रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार है। 

गाय पालते हैं पूर्व सीएम
शांति देवी के पास 150 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 3.78 लाख रुपये है। वहीं, उनके पास 76,500 रुपये मूल्य की 1,000 ग्राम चांदी है। जीतन राम मांझी अपने पास 25,000 रुपये की डीबीबीएल बंदूक रखते हैं। उन्होंने हलफनामे में 50,000 रुपये की एक एसी की जानकारी दी है। इसके अलावा मांझी दो गाय पालते हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपये है। 

इस तरह से पूर्व सीएम ने हलफनामे में कुल 16.70 लाख रुपये की चल संपत्ति बताई है। इसमें से खुद जीतन राम मांझी की 11.32 लाख रुपये और पत्नी शांति देवी की 5.38 लाख रुपये की चल संपत्ति है। 
 

पूर्व मुख्यमंत्री के नाम केवल एक पुस्तैनी घर
जीतन राम मांझी ने बताया है कि गया जिले के खीजरसराय प्रखंड के महकार गांव में उनका एक पैतृक घर है। मांझी ने इस घर का मौजूदा बाजार मूल्य 13.50 लाख रुपये बताया है। इस तरह से जीतन राम मांझी ने अपने शपथ पत्र में अचल संपत्ति के रूप में केवल एक पैतृक घर बताया है। चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो पूर्व मुख्यमंत्री के पास 30.20 लाख की संपत्ति है। 

Election 2024: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi income and net worth from affidavit
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला
कमाई का जरिया क्या है?
जीतन राम ने बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मिलने वाले वेतन को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। शपथ पत्र में बताया गया कि उन्होंने 1964 में गया कॉलेज (गया मगध विश्वविद्यालय बोधगया) से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद 1966 में गया कॉलेज (गया मगध विश्वविद्यालय बोधगया) से स्नातक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed