फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Delhi Election Results 2025 PM Narendra Modi Rallies BJP District and Constituencywise Results Influence Votin

Delhi Election Results: दिल्ली में जहां PM मोदी ने किया प्रचार, वहां कितनी सीटों पर BJP जीती, कहां मिली हार?

Sat, 08 Feb 2025 01:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 08 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल तो काफी पहले फूंक दिया। लेकिन अंतिम समय में उन्होंने दिल्ली के कुछ और जिलों को कवर करने की कोशिश की। दिल्ली के कुल 11 जिलों में से पीएम मोदी ने चार जिले उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पूर्वोत्तर दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली जिले को कवर करने की कोशिश की। आइये जानते हैं इन जिलों में पीएम मोदी के प्रचार कितना वृहद था...

विज्ञापन
Delhi Election Results 2025 PM Narendra Modi Rallies BJP District and Constituencywise Results Influence Votin
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पीएम मोदी ने चार जिलों में किया प्रचार। - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राजधानी में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन रही है। कई सीटों पर उसके प्रत्याशियों ने जबरदस्त जीत हासिल की। इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का प्रभाव भी देखने को मिला है। दरअसल, पीएम ने जहां-जहां प्रचार किया है, वहां भाजपा ने अच्छी-खासी बढ़त हासिल की। फिर चाहे वह पूरे जिले की बात हो या विधानसभा सीटों की।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल तो काफी पहले फूंक दिया। लेकिन अंतिम समय में उन्होंने दिल्ली के कुछ और जिलों को कवर करने की कोशिश की। दिल्ली के कुल 11 जिलों में से पीएम मोदी ने चार जिले उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पूर्वोत्तर दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली जिले में प्रचार किया। आइये जानते हैं इन जिलों में पीएम मोदी के प्रचार कितना वृहद था...
विज्ञापन

उत्तर दिल्ली
पीएम मोदी ने सबसे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल इसी क्षेत्र से फूंका था। प्रधानमंत्री ने यहां 3 जनवरी को पहली रैली उत्तर दिल्ली के रोहिणी में की थी। जिले में कुल आठ विधानसभा सीटें हैं। इनमें रोहिणी के अलावा आदर्श नगर, बादली, बवाना, मॉडल टाउन, नरेला, शकूर बस्ती और वजीरपुर की सीटें शामिल हैं। 

उत्तर-पूर्व दिल्ली
भाजपा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अगली रैली 29 जनवरी को पूर्वोत्तर दिल्ली के घोंडा में हुई। पीएम ने इसके जरिए पांच सीटों को कवर करने का प्रयास किया। इन सीटों में घोंडा के अलावा गोकलपुर, करावल नगर, मुस्तफाबाद और सीलमपुर की सीट शामिल रहीं।



 
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम दिल्ली
प्रधानमंत्री मोदी की अगली रैली 31 जनवरी को दक्षिण पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में की। पीएम ने यहां द्वारका सीट पर चुनाव प्रचार के जरिए सात सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने की कोशिश की। इनमें द्वारका के अलावा बिजवासन, मटियाला, नजफगढ़, पालम, उत्तम नगर और विकासपुरी की सीटें शामिल थीं।




 

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार के दौरान आखिरी रैली नई दिल्ली जिले में हुई। पीएम ने यहां के आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित कर जिले की छह अन्य सीटों को साधने की तैयारी की। इनमें दिल्ली कैंट, ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली, पटेल नगर, आरके पुरम और राजेंद्र नगर सीट पर प्रभाव छोड़ने की कोशिश की। 




संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed