फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Delhi assembly election highest margin win news in hindi

Delhi Polls Big Win: सबसे बड़ी दो जीत विरासत की लड़ाई लड़ रहे चेहरों को, विजेंद्र गुप्ता ने भी बनाया रिकॉर्ड

Sat, 08 Feb 2025 08:40 PM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या कुमारी Updated Sat, 08 Feb 2025 08:40 PM IST
सार

Delhi Assembly Election:  दिल्ली विधानसभा चुनावों में पांच सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों में तीन आप और दो भाजपा के हैं। सबसे बड़ेअंतर से जीत की बात करें तो वो मटिया महल से आले मोहम्मद इकबाल की रही।

विज्ञापन
Delhi assembly election highest margin win news in hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। दिल्ली में जहां 12 वर्षों से आप मजबूती से सत्ता पर काबिज थी, वहीं इस बार नतीजे बदल गए। भाजपा को 48 सीटें मिली। आप को इस बार 22 सीटों से साथ हार का सामना करना पड़ा। अब ये साफ हो चुका है कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा अभी भी साफ नहीं है। लेकिन कुछ सीटें ऐसी है जिस पर प्रत्याशियों को काफी दिलचस्प जीत मिली हैं। 

विज्ञापन


कुछ सीटें ऐसी भी है जहां उम्मीदवारों की जीत का अंतर बहुत अधिक है। आइए जानते हैं 2025 में दिल्ली  में सबसे ज्यादा अंतर से हार-जीत वाली सीटों के बारे में…

विज्ञापन


 

2025 में सबसे ज्यादा अंतर वाली सीटें कौन सी हैं
दिल्ली में 2024 के विधानसभा चुनाव में पांच सबसे बड़ी जीतों की बात करें तो इसमें तीन सीटें आप और दो सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। सबसे बड़ी जीत की बात करें तो वो मटिया महल से आप के आले मोहम्मद इकबाल के खाते में गई है। आले मोहम्मद इकबाल ने भाजपा की दीप्ति इंदौरा को 42,724 वोट से हराया है। मटिया महल मुस्लिम बहुल सीट है, यहां से आप को चुनौती के बाद भी बड़ी जीत मिली है। ये सीट शोएब इकबाल का गढ़ रही थी। शोएब इकबाल ने कई बार अलग-अलग दलों से सीट पर जीत हासिल की थी। आले मोहम्मद इकबाल इन्हीं के बेटे हैं।  

दूसरी सबसे बड़ी जीत सीलमपुर सीट पर रही। यहां आम आदमी पार्टी के चौधरी जुबैर अहमद ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा (गौर) को 42,477 वोट से हरा दिया था। वहीं, तीसरी सबसे बड़ी अंतर से जीत रोहिणी सीट पर रही। यहां भाजपा के विजेंदर गुप्ता ने आप के प्रदीप मित्तल को 37,816 वोट से हरा दिया। जीत के अंतर लिहाज से देवली सीट चौथे नंबर पर रही। यहां से आप के प्रेम चौहान ने लोजपा (रामविलास) के दीपक तंवर को 36,680 वोट से हरा दिया। पांचवी सबसे बड़ी जीत बवाना में दर्ज की गई। यहां भाजपा के रविंदर इंद्रराज सिंह ने आप के जय भगवान उपकार को 31,475 वोट से हरा दिया। 

Delhi assembly election highest margin win news in hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

अब जानते है 20,000 से 30,000 के बीच की अंतर वाली सीटें
कुल 17 सीटें ऐसी है जहां पर जीत-हार का अंतर 20,000 से 30,000 के बीच रहा है। इनमें पांच सीटें आप के खाते में और 12 सीटें भाजपा के खाते में गईं हैं। इन सीटों में बुराड़ी, किराड़ी, ओखला, बदरपुर और बल्लीमारान सीट आप के खाते में गई हैं। वहीं उत्तम नगर, रिठाला, शालीमारबाग, नजफगढ़, मटियाला, पटपड़गंज, रोहतास नगर, नांगलोई जाट, घोंडा, विश्वास नगर, करावल नगर, शकूर बस्ती की सीट भाजपा के खाते में गईं। 

विज्ञापन

Delhi assembly election highest margin win news in hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

अब जानते है 10,000 से 20,000 के बीच की अंतर वाली सीटें

  • कुल 24 सीटें ऐसी हैं जहां पर जीत-हार का अंतर 10 हजार से  20 हजार के बीच रही है। इसमें 6 सीटें आप के खाते में और 18 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।
  • 11 सीटें ऐसी हैं जहां जीत और हार का अंतर 5 से 10 हजार के बीच है। इनमें से चार सीटें आप और सात सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।
  • दो से पांच हजार तक के अंतर वाली सात सीटें है जिसमें चार आप के खाते और तीन भाजपा के खाते में गई है।
  • पांच सीटें ऐसी है जहां जीत हार का अंतर दो हजार से भी कम है ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed