फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Delhi assembly election 2025 lowest margin win news in hindi

किनारे पर डूबी कश्ती: कोई 344 तो कोई 392 वोट से हारा, 2000 तक के अंतर से शिकस्त पाने वाले पांचों चेहरे आप से

Sat, 08 Feb 2025 07:02 PM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या कुमारी Updated Sat, 08 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

Delhi Assembly Election:  दिल्ली विधानसभा चुनावों में पांच सबसे कम अंतर से जीत वाले उम्मीदवारों में सभी भाजपा से हैं। सबसे कम अंतर से जीत की बात करें तो वो संगम विहार से भाजपा के चंदन कुमार चौधरी की रही। 

विज्ञापन
Delhi assembly election 2025 lowest margin win news in hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे सभी 70 सीटों पर आ चुके हैं। दिल्ली में जहां 10 सालों से आप मजबूती से सत्ता पर काबिज थी वहीं इस बार नतीजे बदल गए। भाजपा को 48 सीटें मिली, वहीं आप को इस बार 22 सीटों से साथ हार का सामना करना पड़ा। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। लेकिन कुछ सीटें ऐसी है जिस पर प्रत्याशियों को काफी दिलचस्प जीत मिली हैं। 

विज्ञापन


कुछ सीटें ऐसी भी है जहां उम्मीदवार कुछ मतों से जीते हैं। आइए जानते हैं 2025 में दिल्ली  में सबसे कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों के बारे में…

विज्ञापन


 

Delhi assembly election 2025 lowest margin win news in hindi
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

2025 में सबसे कम अंतर वाली सीटें कौन सी हैं

  • दिल्ली में विधानसभा चुनाव में 1000 से कम अंतर वाली तीन सीटें रहीं। सबसे कम अंतर वाली सीट संगम विहार है। यहां भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने आप के दिनेश मोहनिया को 344 वोट से हराया है। इस सीट पर कांग्रेस के हर्ष चौधरी को तीसरे नंबर पर 15863 वोट मिले हैं। कांग्रेस के हर्ष चौधरी 15863 वोट हासिल किए। जोकि जीत हार के अंतर से काफी ज्यादा हैं।  
  • सबसे कम अंतर से जीत वाली दूसरी सीट त्रिलोकपुरी है। ये एक आरक्षित सीट है। इस सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार रविकांत को मात्र 392 वोट के अंतर से जीत मिली है। आप की अंजना पारचा ने भाजपा के रविकांत को कांटे की टक्कर दी है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अमरदीप को 6147 वोट मिले है। त्रिलोकपुरी से आप को चेहरा बदलने के बाद भी जीत नहीं मिली। 2020 में यहां से आप को रोहित कुमार विधायक थे। 
  • तीसरी सबसे कम अंतर से जीत वाली सीट जंगपुरा है। इस सीट पर जीत का आंकड़ा काफी दिलचस्प है। क्योंकि ये एक हॉट सीट थी। यहां से आप के बड़े मंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसोदिया को 675 वोट से हरा दिया है। कांग्रेस के फरहाद सूरी को 7350 वोट मिले हैं। कम अंतर से हार वाली सीटों पर कांग्रेस ने जीत हार को नतीजे तय किए हैं।
  • हालांकि इन दो सीटों पर जीत का अंतर 1000 वोटों से अधिक रहा। चौथी सीट तिमारपुर से भाजपा के सूर्य प्रकाश खत्री को 1168 वोट के अंतर से जीत मिली है। भाजपा के सूर्य प्रकाश खत्री ने आप के सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू) को हराया है। कांग्रेस के लोकेन्द्र कल्याण सिंह को 8361 वोट मिले हैं। 
  • पांचवी सबसे कम अंतर वाली सीट राजेंदर नगर है यहां भाजपा के उमंग बजाज को 1231 अंतर से जीत मिली। भाजपा के उमंग बजाज ने आप के दुर्गेश पाठक को हराया है। सीट पर कांग्रेस के विनीत यादव को तीसरे नंबर पर 4015 वोट मिले हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed