फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress proxy partner in Muslim League's hidden agenda BJP leader Naqvi

BJP: ‘मुस्लिम लीग के छिपे एजेंडे में भागीदार है कांग्रेस’, मुख्तार अब्बास नकवी बोले- ये विभाजन की कोशिश है

Mon, 08 Apr 2024 06:33 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 08 Apr 2024 06:33 PM IST
सार

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम लीग के गुप्त एजेंडे की साझेदार बन गई है और इस तरह से देश को विभाजित करने की साजिश की रची रही है।

विज्ञापन
Congress proxy partner in Muslim League's hidden agenda BJP leader Naqvi
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं की बयानबाजियों का दौर भी तेज होता जा रहा है। अब भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। नकवी का कहना है मुस्लिम लीग के छिपे हुए एजेंडे में कांग्रेस भी भागीदार बन गई है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के माहौल को और भी ज्यादा मजबूत करें। 

विज्ञापन


‘देश में टकराव और विभाजन पैदा करने की साजिश’
बता दें कि हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा घोषणापत्र जारी किया गया है। इस पर भाजपा नेता निशाना साध रहे हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पार्टी के चुनावी दस्तावेज में साफ तौर पर मुस्लिम लीग की छाप है नजर आती है। 
विज्ञापन

अब मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि मुस्लिम लीग के छिपे हुए एजेंडे में कांग्रेस एक छद्म भागीदार बन गई है। इस तरह देश में संघर्ष, टकराव और विभाजन पैदा करने की साजिश रची जा रही है। नकवी ने आरोप लगाया कि देश में बिखराव, टकराव, बंटवारे की गुनहगार मुस्लिम लीग के गुप्त एजेंडे की साझेदार अब कांग्रेस भी बन गई है। इस तरह से साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के लिए स्वर्णिम काल साबित हुआ मोदी युग- नकवी
नकवी ने दावा किया कि मोदी युग समाज के सभी वर्गों के लिए सुरक्षा, समृद्धि और समावेशी सशक्तिकरण का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आम चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास के साथ विकास मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत की समृद्धि के प्रभावी, प्रामाणिक और विश्वसनीय गारंटर बन गए हैं।


चालाक लोगों से सावधान रहना होगा- नकवी
भाजपा नेता ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि हमें कुछ लोगों की चालाक महत्वाकांक्षा से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगभारत की महिमा को धूमिल करने की आपराधिक साजिश में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लौटेगी। 
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होने हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed