फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress List: 16 names including Ticket to Vikramaditya Singh from Mandi, Manish Tiwari from Chandigarh

Congress Candidates List: कांग्रेस की नई सूची में 16 नाम; मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य को टिकट

Sat, 13 Apr 2024 09:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 13 Apr 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Congress List: 16 names including Ticket to Vikramaditya Singh from Mandi, Manish Tiwari from Chandigarh
वेणुगोपाल राव, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी। - फोटो : PTI

कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने गुजराज की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। यहां पिछली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को टिकट दिया गया था। हालांकि, उन्हें भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के हाथों 49 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ से पढ़ाई की है। बाद में वह दिल्ली आ गए थे। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन से होगा, जो भाजपा के दिवंगत नेता बलरामजी दास टंडन के बेटे हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार शाम को यहां हुई बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने शिमला (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के डी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा। इसके बलावा गुजरात के उम्मीदवारों में मेहसाणा से रामजी ठाकोर (पालवी), अहमदाबाद पूर्व से हिम्मतसिंह पटेल, राजकोट से परेशभाई धनानी और नवसारी सीट से नैषध देसाई शामिल हैं।

ओडिशा में पार्टी ने क्योंझर (सुरक्षित) सीट से मोहन हेम्ब्रम, बालासोर से श्रीकांत कुमार जेना, भद्रक (सुरक्षित) सीट से अनंत प्रसाद सेठी, जाजपुर (सुरक्षित) सीट से आंचल दास, ढेंकनाल से सष्मिता बेहरा, केंद्रपाड़ा से सिद्धार्थ स्वरूप दास, जगतसिंहपुर (सुरक्षित) से रवीन्द्र कुमार सेठी, पुरी से सुचरिता मोहंती और भुवनेश्वर से यासिर नवाज को उम्मीदवार बनाया है।


वहीं, पार्टी ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed