फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress candidates List is not being declared due to seizure of bank accounts crisis in contesting elections

Congress: बैंक खाते सीज होने से नहीं घोषित हो रही कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, चुनाव लड़ने में आ रहा यह संकट

Thu, 21 Mar 2024 02:14 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:14 PM IST
सार

दिल्ली कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि उसके उम्मीदवारों की सूची भी अब तक केवल इसी कारण नहीं घोषित की जा रही है, क्योंकि दिल्ली का चुनाव अंतिम से दूसरे चरण (25 मई) में है।

विज्ञापन
Congress candidates List is not being declared due to seizure of bank accounts crisis in contesting elections
Congress - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के इशारे पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उसके सभी बैंक खाते सीज कर दिए हैं। इससे उसके पास आवश्यक कामकाज के लिए पैसा नहीं बचा है। इससे उसके सभी चुनावी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। 

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि उसके उम्मीदवारों की सूची भी अब तक केवल इसी कारण नहीं घोषित की जा रही है, क्योंकि दिल्ली का चुनाव अंतिम से दूसरे चरण (25 मई) में है। उम्मीदवारों की सूची आने के साथ ही उम्मीदवारों का चुनावी खर्च शुरु हो जाता है। कोई उम्मीदवार स्वयं अपने स्तर पर लंबे समय तक चुनाव का खर्च नहीं उठा सकता, जबकि कांग्रेस पार्टी के पास अपने उम्मीदवारों को देने के लिए पैसे नहीं है। यही कारण है कि उम्मीदवारों की घोषणा बाद में करके कांग्रेस प्रत्याशियों का चुनावी खर्च कम करने की कोशिश की जा रही है।    
विज्ञापन


कांग्रेस को दिल्ली में तीन लोकसभा सीटों (चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली) पर चुनाव लड़ना है। इनमें से एक सीट पर कांग्रेस का टिकट पाने की दावेदारी कर रहे एक नेता ने अमर उजाला से कहा कि पार्टी प्राथमिकताओं के साथ अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर रही है। प्रथम, दूसरे और तीसरे चरण की सीटों के उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है। चूंकि, दिल्ली में 25 मई को चुनाव होने हैं, जिसमें पर्याप्त समय है, दिल्ली के उम्मीदवारों की सूची बाद में घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के बाद आ सकती है सूची
नेता के अनुसार, चूंकि शीर्ष नेता लगातार कोर कमेटी की बैठकें कर सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर रहे हैं, दिल्ली की सीटों पर उम्मीदवारों के लिए भी जल्द ही नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हर सीट से तीन-तीन नामों की सूची दी थी और बाद में कांग्रेस नेतृत्व ने हर सीट पर केवल एक उम्मीदवार का नाम मांगा था। 


पार्टी के एक शीर्ष नेता के अनुसार, हर सीट पर किसी एक उम्मीदवार का नाम अंतिम रुप से चयनित करने के लिए पार्टी के कोर कमेटी के नेताओं की एक बैठक शीघ्र ही दुबारा बुलााई जा सकती है। इसमें तय हुए नामों को केंद्रीय इकाई के सामने रखा जाएगा। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान अंतिम निर्णय लेगा। अनुमान है कि होली के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची सामने आ सकती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed