फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   bsp performance in lok sabha election 2024 in up and impact on sp bjp seats

Lok Sabha Election 2024: यूपी में बसपा ने भाजपा-सपा दोनों का बिगाड़ा खेल, बिना सीट जीते भी इन सीटों पर डाला असर

Sat, 08 Jun 2024 07:33 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 08 Jun 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार
Lok Sabha Election 2024: इस लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुला। यूपी में मत प्रतिशत के हिसाब से बसपा चौथे स्थान पर रही। हालांकि, राज्य में बसपा ने भाजपा-सपा दोनों का खेल बिगाड़ा है। बिना सीट जीते भी कई सीटों पर पार्टी ने असर डाला है। 
loader
bsp performance in lok sabha election 2024 in up and impact on sp bjp seats
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। 293 सीटों के साथ एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। वहीं इंडिया को 234 सीटें आई हैं। इस चुनाव में केंद्र की सत्ताधारी भाजपा को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को महज 33 सीटें आई जबकि विपक्षी दल सपा 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके अलावा पिछली बार सीटों के लिहाज से राज्य में दूसरे स्थान पर रही बहुजन समाज पार्टी इस बार खाता भी नहीं खोल पाई है। 


पिछली बार की तुलना में उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे काफी बदल गए। जहां 2019 में राज्य में बसपा दूसरे स्थान पर थी वहीं इस बार पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इन नतीजों के बीच आइये जानते हैं कि बसपा को 80 सीटों पर कहां कितने वोट मिले हैं? कितनी सीटों पर यह हार जीत के अंतर से कम है, कितनी पर ज्यादा? अगर बसपा के वोट भाजपा को ट्रांसफर होते तो क्या होता, अगर बसपा का वोट गठबंधन को ट्रांसफर होता तो क्या होता?

 

लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम - फोटो : AMAR UJALA
पहले जानते हैं यूपी में लोकसभा चुनाव के नतीजे?
इस लोकसभा चुनाव में यूपी में 37 सीटों के साथ समाजवादी सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के 33 सांसद जीते हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं। दो सांसदों के साथ राष्ट्रीय लोक दल चौथे स्थान पर है। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) और अपना दल (सोनेलाल) के एक-एक सांसद जीतकर आए हैं। 

यूपी में कैसा रहा बसपा का प्रदर्शन?
यूपी में मत प्रतिशत के हिसाब से बसपा चौथे स्थान पर रही। पार्टी को राज्य में 9.29 फीसदी (82.33 लाख) मत मिले हैं। वहीं पिछले चुनाव में सपा के साथ चुनाव लड़ने वाली बसपा को यूपी में 19.4 फीसदी पड़े थे। इस वोट बैंक के कारण पार्टी के 10 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि, इस बार मत प्रतिशत भी करीब 10 फीसदी घटा है और सीटों का खाता नहीं खुल सका। 

तो क्या बसपा ने सपा या भाजपा को झटका दिया?
इस चुनाव में यूपी में 14 सीटें ऐसी रहीं जहां भाजपा को जीत मिली लेकिन जीत का अंतर बसपा को मिले वोटों से कम था। यदि इन सीटों पर बसपा को मिला वोट इंडिया की तरफ चला जाता तो भाजपा ये सीटें हार भी सकती थी। ये सीटें थीं अकबरपुर, अलीगढ़, अमरोहा, बांसगांव, भदोही, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर सीकरी, हरदोई, मेरठ, मिश्रिख, फूलपुर, शाहजहांपुर और उन्नाव। ऐसा ही कुछ हाल बिजनौर और मिर्जापुर सीटों पर रहा जहां क्रमशः आरएलडी और अपना दल (एस) के उम्मीदवार जीते हैं। 

वहीं, दूसरी ओर 28 सीटें ऐसी भी रहीं जहां सपा को जीत मिली लेकिन जीत का अंतर बसपा को मिले वोटों से कम था। यदि इन सीटों पर बसपा को मिला वोट एनडीए की तरफ चला जाता तो सपा ये सीटें हार सकती थी। यही हाल सहारनपुर का रहा जहां कांग्रेस जीत गई। इस तरह से बसपा ने एक भी सीट न जीतकर भी पूरे यूपी में 45 सीटों पर एनडीए या इंडिया का खेल बिगाड़ा है। 
 
सीट जीती पार्टी हारी पार्टी अंतर बसपा को वोट
आगरा भाजपा सपाा 271294 176474
अकबरपुर भाजपा सपा 44345 73140
अलीगढ़ भाजपा सपा 15647 123929
इलाहाबाद कांग्रेस भाजपा 58795 49144
अंबेडकर नगर सपा भाजपा 137247 199499
अमेठी कांग्रेस भाजपा 167196 34534
अमरोहा भाजपा कांग्रेस 28670 164099
आंवला सपा भाजपा 15969 95630
आजमगढ़ सपा भाजपा 161035 179839
बदायूं सपा भाजपा 34991 97751
बागपत आरएलडी सपा 159459 92266
बहराइच भाजपा सपा 64227 50448
बलिया सपा भाजपा 43384 85205
बांदा सपा भाजपा 71210 245745
बांसगांव भाजपा कांग्रेस 3150 64750
बाराबंकी कांग्रेस भाजपा 215704 39177
बरेली भाजपा सपा 34804  
बस्ती सपा भाजपा 100994 103301
भदोही भाजपा टीएमसी 44072 155053
बिजनौर आरएलडी सपा 37508 218986
बुलंदशहर भाजपा कांग्रेस 275134 117424
चंदौली सपा भाजपा 21565 159903
देवरिया भाजपा कांग्रेस 34842 45564
धौरहरा सपा भाजपा 4449 185474
डोमरियागंज भाजपा सपा 42728 35936
एटा सपा भाजपा 28052 71585
इटावा सपा भाजपा 58419 96541
फैजाबाद सपा भाजपा 54567 46407
फर्रुखाबाद भाजपा सपा 2678 45390
फतेहपुर सपा भाजपा 33199 90970
फतेहपुर सीकरी भाजपा कांग्रेस 43405 120539
फिरोजाबाद सपा भाजपा 89312 90948
गौतम बुद्ध नगर भाजपा सपा 559472 251615
गाजियाबाद भाजपा कांग्रेस 336965 79525
गाजीपुर सपा भाजपा 124861 164964
घोसी सपा SBसपा 162943 209404
गोंडा भाजपा सपा 46224 29429
गोरखपुर भाजपा सपा 103526 55781
हमीरपुर सपा भाजपा 2629 94696
हरदोई भाजपा सपा 27856 122629
हाथरस भाजपा सपा 247318 201263
जालौन सपा भाजपा 53898 100248
जौनपुर सपा भाजपा 99335 157137
झांसी भाजपा कांग्रेस 102614 63192
कैराना सपा भाजपा 69116 76200
कैसरगंज भाजपा सपा 148843 44279
कन्नौज सपा भाजपा 170922 81639
कानपुर भाजपा कांग्रेस 20968 12032
कौशाम्बी सपा भाजपा 103944 55858
खीरी सपा भाजपा 34329 110460
कुशी नगर भाजपा सपा 81790 67208
लालगंज सपा भाजपा 115023 30192
लखनऊ भाजपा सपा 135159 30192
मछलीशहर सपा भाजपा 35850 157291
महराजगंज भाजपा कांग्रेस 35451 32955
मैनपुरी सपा भाजपा 221639 66814
मथुरा भाजपा कांग्रेस 293407 188417
मेरठ भाजपा सपा 10585 87025
मिर्जापुर अपना दल (एस) सपा 37810 144446
मिसरिख भाजपा सपा 33406 111945
मोहनलालगंज सपा भाजपा 70292 88461
मुरादाबाद सपा भाजपा 105762 92313
मुजफ्फरनगर सपा भाजपा 24672 143707
नगीना आसपा (कांशीराम) भाजपा 151473 13272
फूलपुर भाजपा सपा 4332 82586
पीलीभीत भाजपा सपा 164935 89697
प्रतापगढ़ सपा भाजपा 66206 80144
रायबरेली कांग्रेस भाजपा 390030 21624
रामपुर सपा भाजपा 87434 79692
रॉबर्ट्सगंज सपा अपना दल (एस) 129234 118778
सहारनपुर कांग्रेस भाजपा 64542 180353
सलेमपुर सपा भाजपा 3573 80599
संभल सपा भाजपा 121494 152460
संत कबीर नगर सपा भाजपा 92170 150812
शाहजहांपुर भाजपा सपा 55379 91710
श्रावस्ती सपा भाजपा 76673 56251
सीतापुर कांग्रेस भाजपा 89641 99364
सुल्तानपुर सपा भाजपा 43174 163025
उन्नाव भाजपा सपा 35818 72527
वाराणसी भाजपा कांग्रेस 152513 33766


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed