फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Bihar Election bahadurganj Constituency Seats Mohammad Anzar Nayeemi Md Tauseef Alam

सीट का समीकरण: फिर मैदान मारेगी एआईएमआईएम या गढ़ में वापसी करेगी कांग्रेस, कौन होगा बहादुरगंज का बहादुर?

Fri, 24 Oct 2025 06:26 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 24 Oct 2025 06:26 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बहादुरगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में मोहम्मद अंजार नईमी को जीत मिली थी। एआईएमआईएम के टिकट पर जीते नईमी ने बाद में राजद का दामन थाम लिया था। 

विज्ञापन
Bihar Election bahadurganj Constituency Seats 	Mohammad Anzar Nayeemi Md Tauseef Alam
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। विपक्षी गठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है।  तेजस्वी के चेहरा घोषित होते ही सत्ता पक्ष की ओर से उनके पिता के पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को उठाया है। तेजस्वी को भी भ्रष्टाचार का आरोपी होने की बात कह के घेरा जा रहा है।  वहीं, सत्ता पक्ष ने भी कहा है कि नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। हालांकि, चुनाव बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सत्ता पक्ष कुछ बोलने से बच रहा है। दावों प्रतिदावों का सिलसिला भी जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बहादुरगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे।  इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।  

विज्ञापन

 

कब है बिहार में चुनाव

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानते हैं बहादुरगंज सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक किशनगंज जिला भी है। जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें आती हैं। बहादुरगंज विधानसभा सीट किशनगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंदर आती है। इसमें 6 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन सीट किशनगंज जिले की हैं। आमौर और बायसी दो विधानसभा सीट पूर्णिया जिले की हैं। इस सीट पर सबसे पहले 1952 में चुनाव हुए थे। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव

1952- कांग्रेस के मोहम्मद अहसान को मिली जीत

1957- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के लखन लाल कपूर को मिली जीत

1962- कांग्रेस के रफीक आलम को मिली जीत

1967- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के दिलीप नारायण झा जीते

1969, 1972- कांग्रेस के नजमुद्दीन को मिली जीत 

1977- जनता पार्टी के इस्लामुद्दीन बागी को मिली जीत

1980, 1985- कांग्रेस के नजमुद्दीन ने जीती सीट

1990- जनता दल के इस्लामुद्दीन बागी को मिली सीट

1995- भारतीय जनता पार्टी के अवध बिहारी सिंह ने किया सीट पर कब्जा

2000- कांग्रेस के जाहिदुर रहमान को मिली यहां से जीत

2005- निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद तौसीफ आलम को मिली जीत

2005(अक्तूबर) , 2010 और 2015- कांग्रेस के  मोहम्मद तौसीफ आलम को जीत मिली।

2020- मोहम्मद अंजार नईमी ने एआईएमआईएम के टिकट पर जीते। नईमी ने बाद में राजद का दामन थाम लिया। 

इस बार कौन-कौन मैदान में है?
2020 में यहां से जीतने वाली एआईएमआईएम ने मोहम्मद तौसीफ आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2020 में तौसीफ कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे। उस चुनाव में तौसीफ तीसरे नंबर पर रहे थे। तौसीफ 2005 से 2020 के बीच लगातार चार बार यहां से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने मोहम्मद मसवर आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, एनडीए की ओर से LJP (R) के मोहम्मद कलीमुद्दीन मैदान में हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने यहां वरुण कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed