फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Assembly Election 2024 Results Maharashtra and Jharkhand Updates Reserved Seats

सुरक्षित सीटों का हाल: झारखंड की ST सीटों पर भाजपा साफ, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीटों पर भी कांग्रेस को नुकसान

Sun, 24 Nov 2024 06:10 AM IST
संध्या स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sun, 24 Nov 2024 06:10 AM IST
सार

Election Result: 2019 के महाराष्ट्र चुनावों में आरक्षित सीटें सबसे ज्यादा भाजपा के खाते में गई थीं और इसने अपना आंकड़ा बढ़ाया है। झारखंड में 2019 में अनुसूचित जनजाति की सबसे ज्यादा सीटें झामुमो नीत महागठबंधन ने जीती थी और इस बार भी सफाया किया है।

विज्ञापन
Assembly Election 2024 Results Maharashtra and Jharkhand Updates Reserved Seats
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। वहीं झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने भी जबरदस्त वापसी की है। शनिवार को आए चुनाव नतीजों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी लोगों की नजर रही। 2019 के महाराष्ट्र चुनावों में आरक्षित सीटें सबसे ज्यादा भाजपा के खाते में गई थी और इसने अपना प्रदर्शन और बेहतर किया है। झारखंड में अनुसूचित जनजाति की सीटों पर झामुमो नीत गठजोड़ ने लगभग सफाया किया है। आइये आरक्षित सीटों के नतीजे आंकड़ों में समझते हैं...

विज्ञापन


आइये जानते हैं कि महाराष्ट्र और झारखंड में कितनी सीटें आरक्षित हैं? कितनी सीटें किस वर्ग के लिए आरक्षित हैं? इन आरक्षित सीटों के नतीजे किसके पक्ष में रहे? पिछली बार यहां कैसे नतीजे थे?

विज्ञापन

पहले जानिए दोनों राज्यों में और कब चुनाव कराए गए?
महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ। वहीं झारखंड में क्रमशः 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान कराया गया था। दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे शनिवार को आ गए हैं।

Assembly Election 2024 Results Maharashtra and Jharkhand Updates Reserved Seats
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA

महाराष्ट्र में सुरक्षित सीटों का हाल
महाराष्ट्र में कुल 54 आरक्षित सीटें हैं। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 29 सीटें आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 29 सीटें आरक्षित हैं।

 

विधानसभा

सुरक्षित

भुसावल

एससी

मेहकर

एससी

मुर्तिजापुर

एससी

वाशिम

एससी

दरयापुर

एससी

उमरेड

एससी

नागपुर उत्तर

एससी

भन्डारा

एससी

अर्जुनी-मोरगांव

एससी

चन्द्रपुर

एससी

उमरखेड़

एससी

देगलुर

एससी

बदनापुर

एससी

औरंगाबाद पश्चिम

एससी

देवलाली

एससी

अम्बरनाथ

एससी

कुर्ला

एससी

धारावी

एससी

पिपंरी

एससी

पुणे छावनी

एससी

श्रीरामपुर

एससी

केज

एससी

उदगीर

एससी

उमरगा

एससी

मोहोल

एससी

मालशिरस

एससी

फल्टन

एससी

हातकणंगले

एससी

मिरज

एससी

अक्कलकुवा

एसटी

शाहदा

एसटी

नंदुरबार

एसटी

नवापुर

एसटी

साकरी

एसटी

शिरपुर

एसटी

चोपड़ा

एसटी

मेलघाट

एसटी

आमगांव

एसटी

अरमोरी

एसटी

गड़चिरौली

एसटी

अहेरी

एसटी

रालेगांव

एसटी

अर्णी

एसटी

बगलान

एसटी

कलवण

एसटी

दिन्डोरी

एसटी

इगतपुरी

एसटी

दहाणु

एसटी

विक्रमगड़

एसटी

पालघर

एसटी

बोईसर

एसटी

भिवंडी ग्रामीण

एसटी

शहापुर

एसटी

अकोले

एसटी

विज्ञापन

Assembly Election 2024 Results Maharashtra and Jharkhand Updates Reserved Seats
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA

2024 में महाराष्ट्र में कैसा है आरक्षित सीटों का परिणाम
2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एससी वर्ग की कुल 29 में से 10 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं 2019 में ये आंकड़ा 9 था। इसके बाद कांग्रेस ने 4 सीटें जीती है जबकि पिछली बार इसने 3 सीटे जीती थी। अजित पवार वाली एनसीपी ने 05 सीटे जीती हैं जबकि शरदपवार वाली एनसीपी के खाते में 02 सीटे गई हैं। 2019 में शरदपवार वाली एनसीपी ने 6 सीटें जीती थीं। 

एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के खाते में 04 सीटें गई हैं जबकि उद्धव ठाकरे वाली  शिवसेना के खाते में 03 सीटें गई हैं। उद्धव ठाकरे वाली  शिवसेना नें 2019 में 5 सीटें जीती थी। वहीं 01 सीट अन्य के खाते में गई है।

वहीं एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की बात करें तो 25 में से सबसे ज्यादा 10 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं वहीं 2019 में ये सीटें 9 थीं। 02 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं वहीं पीछली बार ये संख्या 4 थी। अजित पवार वाली एनसीपी ने 6 सीटें जीती हैं।  2019 एनसीपी ने 6 सीटें जीती थीं। शिवसेना ने 6 सीटें जीती हैं और 2019 में ये संख्या 3 थी। 1 सीट अन्य के खाते में गई हैं। 

इस तरह से 2024 की कुल 54 आरक्षित सीटों पर सबसे ज्यादा 20 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। उसके बाद एनसीपी को 11 सीटें और तीसरे नंबर पर कांग्रेस को 06, शिवसेना को 10, शिवसेना (यूबीटी) 03, एनसीपी (एसपी) 02, वहीं अन्य के खाते में 02 सीटें गई।

Assembly Election 2024 Results Maharashtra and Jharkhand Updates Reserved Seats
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA

झारखंड में सुरक्षित सीटों का हाल
झारखंड में कुल 36 आरक्षित सीटें हैं। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 27 सीटें आरक्षित हैं।
 

विधानसभा

सुरक्षित

देवघर

एससी

सिमरिया

एससी

चतरा

एससी

जमुआ

एससी

चंदनकियारी

एससी

जुगसलाई

एससी

कांके

एससी

लातेहार

एससी

छतरपुर

एससी

बोरियो

एसटी

बरहेट

एसटी

लिट्टीपाड़ा

एसटी

महेशपुर

एसटी

शिकारीपाड़ा

एसटी

दुमका

एसटी

जामा

एसटी

घाटशिला

एसटी

पोटका

एसटी

सरायकेला

एसटी

चाईबासा

एसटी

मझगांव

एसटी

जगन्नाथपुर

एसटी

मनोहरपुर

एसटी

चक्रधरपुर

एसटी

खरसावां

एसटी

तमाड़

एसटी

तोरपा

एसटी

खूंटी

एसटी

खिजरी

एसटी

मांडर

एसटी

सिसई

एसटी

बिशुनपुर

एसटी

सिमडेगा

एसटी

कोलेबिरा

एसटी

लोहरदगा

एसटी

मनिका

एसटी

Assembly Election 2024 Results Maharashtra and Jharkhand Updates Reserved Seats
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA

2024 में झारखंड में कैसा था आरक्षित सीटों का परिणाम
2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव में एससी वर्ग की 9 आरक्षित सीटों में से भाजपा के खाते में 3 सीटें गई हैं जबकि 2019 में 6 सीटें जीती थीं। वहीं 2 सीटें झामुमो ने जीती और 2019 के आंकड़े को बरकरार रखा।  पिछली बार एससी सीट पर कांग्रेस शून्य थी लेकिन इस बार 2 सीटें कांग्रेस ने जीती है। 2 सीट अन्य के खाते में गई है।  

वहीं एसटी वर्ग की कुल 28 आरक्षित सीटों में से 1 सीट भाजपा के खाते में गई है जबकि पिछली बार 2 सीटें जीती थी। सबसे ज्यादा 20 सीटें झामुमो के पास गई हैं। 2019 में झामुमो ने 19 सीटें जीती थी। 2019 में कांग्रेस के खाते में 6 सीटें गई थी और इस बार 7 सीटें कांग्रेस ने जीती है। 

2024 की कुल 37 आरक्षित सीटों में सबसे ज्यादा 22 सीटें झामुमो के खाते में गई थीं। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा को 4 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 9 सीटें कांग्रेस और 2 सीटें अन्य को मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed