फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Assembly election 2024 in andhra pradesh and Odisha voting updates news in hindi

Assembly Polls : आंध्र की 175 सीटों पर चंद्रबाबू-जगन मोहन के बीच मुकाबला; ओडिशा की 28 सीटों पर मतदान जारी

Mon, 13 May 2024 12:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 May 2024 12:04 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में सुबह के सात बजे से लेकर शाम के छह बजे तक मतदान होने वाला है। हालांकि, कुछ इलााकों में एक या दो घंटे पहले वोटिंग खत्म होने की संभावना है। दक्षिणी राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 4.14 करोड़ हैं, जिसमें 2.02 करोड़ पुरुष और 2.1 महिला, 3421 थर्ड जेंडर मतदाता और 68,185 सेवा मतदाता शामिल हैं। 

विज्ञापन
Assembly election 2024 in andhra pradesh and Odisha voting updates news in hindi
मतदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहा है। राज्य की 175 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से सात बजे से मतदान जारी है। वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी, टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण विधानसभा चुनाव की दौड़ में शामिल हैं। दूसरी तरफ ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है। वोटिंग शाम के छह बजे तक चलेगा, लेकिन कुछ माओवादी प्रभावित इलाकों में मतदान के जल्दी खत्म होने की भी संभावना है। सुबह के 11 बजे तक आंध्र प्रदेश में 23 फीसदी और ओडिशा में 23.28 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव 
एनडीए के साथ सीट बंटवारें समझौते के बाद आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से 144 पर टीडीपी और 10 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। वहीं,जनसेना राज्य की 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 
विज्ञापन


राज्य में सुबह के सात बजे से लेकर शाम के छह बजे तक मतदान होने वाला है। हालांकि, कुछ इलााकों में एक या दो घंटे पहले वोटिंग खत्म होने की संभावना है। दक्षिणी राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 4.14 करोड़ हैं, जिसमें 2.02 करोड़ पुरुष और 2.1 महिला, 3421 थर्ड जेंडर मतदाता और 68,185 सेवा मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एमके मीना के अनुसार, विधानसभा चुनाव के लिए 2,387 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने 151 सीटें जीती थी, जबकि टीडीपी ने 23 और एक सीट पर जनसेना को जीत हासिल हुई थी। 


ओडिशा में विधानसभा चुनाव 
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 243 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनबी ढल ने बताया कि 62.87 लाख से अधिक मतदाता 7,303 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संभावित खतरों से निपटने के लिए पुलिस के 17,000 कर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि माओवादी गतिविधियों के लिए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। डीजीपी अरुण कुमार सारंगी ने राज्य में शांतिपूर्ण मतदान माहौल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed