अब सफलता पाना होगा आसान, ये फंडे आ सकते हैं बेहद काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि हम यह चाहते हैं कि हमें कम से कम काम करने से ही सफलता मिले, तो हम अपने आपको ही धोखा दे रहे हैं। सफल लोग बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। बहुत सी चीजों का त्याग करते हैं, कई बार असफल होते हैं, लेकिन फिर भी शार्टकट्स का चुनाव नहीं करते हैं। विंस्टन चर्चिल का कथन यहां उपयुक्त लगता है कि बार-बार असफल होने पर भी उत्साह ना खोना ही सफलता है। अतः आप सफल इंसान बनने के लिए कमर कस ही रहे हो तो सबसे पहले आपको अपनी आदतों में सुधार करना होगा। आइए, जानते हैं कि कैसे...
समय के महत्व को समझें-
सफल लोग जीवन में सफलता का मतलब समझते हैं इसलिए ऐसे लोग एक-एक पल का बेहतर इस्तेमाल करने में विश्वास रखते हैं। एक कहावत है जो वक्त के साथ नहीं चला, वक्त उसे पीछे छोड़ देता है यानी सफलता उससे दूर होती जाती है। हांलाकि यह भी उतना ही सच है कि समय प्रबंधन एक कला है, लेकिन इस कला को जानने के लिए न तो कोई बड़ा प्रयास करने की आवश्यकता है और न ही किसी बड़ी संस्था या विशेषज्ञों की सलाह की। सफल लोग अपने काम की प्राथमिकताओं को भी समझते हैं और इसलिए एक-एक पल का बेहतर इस्तेमाल करने में विश्वास रखते हैं। वे जरा भी समय व्यर्थ गंवाना पंसद नहीं करते हैं। वे सिर्फ अपनी जिम्मेदारियां ही नहीं निभाते बल्कि दूसरों को भी साथ लेकर चलते हैं। सफल लोग खुद को हमेशा बेहतर समझते हैं। श्रेष्ठ तथा सफल लोग अपने बारे में पूरी जानकारी रखते हैं। वे जानते हैं कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है। बीता हुआ दिन, बीता हुआ कल और बीता हुआ एक पल आपकी जिंदगी में दोबारा नहीं आता।
जिंदादिल और उत्साह रखते हैं भरपूर :
सफल लोग जानते हैं कि उनका खुशमिजाज तथा जिंदादिल होना, उनको तो उत्साह से भरपूर रखेंगा ही साथ ही दूसरे लोग भी उनके साथ खुश रहेंगे। जाहिर है जब आप गर्मजोश होंगे तो लोग आपको सहयोग करने के लिए हाजिर भी रहेंगे। मानवता तथा समाज के लिए एक सफल व्यक्तित्व का निर्माण तभी होगा जब हम खुशियां बांटने वाले बनें ।
सफल व्यक्ति दूसरों की प्रशंसा खुलकर करते हैं :
एक सफल व्यक्ति यदि अपने सहकर्मी की प्रशंसा करता है तो उस व्यक्ति की काम करने की उमंग बढ़ जाती है। यह बात सौ फीसदी सच है कि प्रशंसा प्रोत्साहन देती है और प्रोत्साहन जीवन को मकसद देता है। यही मकसद आदमी से न जाने कितने बड़े काम करवा देता है। "कौन बनेगा करोड़पति' कार्यक्रम मात्र अमिताभ के अभिनय से नहीं चला । उन्हें सफलता इसलिए भी मिली कि वे हर वर्ग के दर्शकों को कार्यक्रम में घुलाए-मिलाए रखते हैं। जो हॉट-सीट पर बैठे हुए किसी भी प्रतिभागी के उत्साह ला देता था। तो ऐसा होता है प्रशंसा का कमाल।
सकारात्मक प्रवृत्ति के होते हैं सफल लोग :
सफल लोग अनुशासन तथा कड़ी मेहनत को सफलता का असली मार्ग समझते हैं। ऐसे लोग अपने इस हुनर का इस्तेमाल करने से चूकते नहीं हैं। एक जुनून के तहत इसमें जुट जाते हैं। सफल लोग अपनी क्षमता को पहचानते हैं तथा उसी के अनुरूप कार्य करते हैं। इसलिए कार्य का क्षेत्र चाहे जो भी हो, आप में अटूट लगन, श्रद्धा, गहरा आत्मविश्वास हो तो अवसर आपके लिए दरवाजा खोल देते हैं।
खुद को शांत रखने व सीखने में होता है विश्वास :
सफल लोग जीवन में आए उतार-चढ़ाव से खुद को शांत रखते हैं। चाहे ऑफिस की खींचातानी हो, चाहे रिश्तों की अनबन, ऐसे लोग जानते हैं कि गुस्सा एक क्षण में सब कुछ खत्म कर देता है। इसलिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर रिश्तों में मिठास लाने का प्रयास करें।
पं. जवाहरलाल नेहरू ने एक बार कहा था कि आदमी और पशु में शायद इसलिए भेद है कि आदमी में जिज्ञासा होती है, जबकि पशु में जिज्ञासा नहीं होती। आदमी में अगर चीजों, घटनाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानने की जिज्ञासा न होती तो वह कभी भी प्रगति नहीं कर पाता।
अतः जिसमें जिज्ञासा हो वह आदमी हर किसी से हर पल कुछ न कुछ सीख सकता है। एक छोटा-सा कागज का टुकड़ा जिसे हम सड़क पर पड़ा देखते हैं, वह शायद संसार की किसी भी पुस्तक का कोई छोटा-सा पृष्ठ हो उससे भी आपको कोई नई बात मालूम हो सकती है, बशर्ते आपको पढ़ना आता हो । प्रसिद्ध चिंतक जीन जेक्स रूसो ने ऐसे ही एक टुकड़े से प्रसिद्धि पाई थी। इसी पद्धति पर चलने वाले सफल लोग अपने सम्पर्क में आने वाले हर व्यक्ति से सहज रहते हैं तथा अपने व्यक्तित्व में क्षमा करने की प्रवृत्ति भी रखते हैं।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश की बेटी ने 35 हजार में शुरू किया ये काम, आज कमा रही हैं करोड़ों रुपये, ये थी योजना
कमेंट
कमेंट X