QS Ranking: डीयू का जलवा बरकरार, क्यूएस रैंकिंग में दो विषयों ने मारी सेंचुरी
QS World University Rankings 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 (विषयवार) में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार डीयू ने 25 नैरो और 4 ब्रॉड विषयों में स्थान हासिल कर अपनी वैश्विक स्थिति को और मजबूत किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
QS Ranking: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को वर्ष 2025 के लिए जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (विषयवार) में बाजी मारी है। इस बार डीयू ने अपनी स्थिति में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस बार की रैंकिग में डीयू ने 25 नैरो विषयों और चार ब्रॉड विषयों में रैंकिंग प्राप्त की है। इस तरह से कई विषयों में डीयू ने अपनी वैश्विक स्थिति को ऊपरी स्थानों पर पहुंचाया है।
कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डीयू के 2 नैरो विषय एंथ्रोपोलजी और डेवेलपमेंट स्टडीज टॉप 100 में रहे हैं। इसके अलावा 10 विषय टॉप 200 में, 22 विषय टॉप 300 में, 24 विषय टॉप 400 में और सभी 25 विषय टॉप 500 में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति डीयू की प्रतिबद्धता और विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने को दर्शाती है।
डीयू की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार
कुलपति ने कहा कि डीयू आगे भी अपनी रैंकिंग में और भी गुणात्मक सुधार करने के प्रति गंभीर है। ब्रॉड विषय की रैंकिंग के विषय में कुलपति ने बताया कि कला और मानविकी में पिछले वर्ष के मुकाबले 50 स्थानों का सुधार करते हुए डीयू इस बार 210 से 160 पर पहुंचा है। जीव विज्ञान एवं चिकित्सा में पिछले वर्ष के तुलना में 17 स्थानों का सुधार करते हुए 379 से 362 के स्थान पर पहुंचा है। इसी प्रकार डीयू ने प्राकृतिक विज्ञान में 70 स्थानों का सुधार किया है। पिछले वर्ष 345 से इस बार 275 के स्थान पर पहुंचा है।
विषयवार प्रदर्शन में सुधार
सामाजिक विज्ञान एवं प्रबंधन विषय में इस बार डीयू 41 स्थानों का सुधार करते हुए पिछले वर्ष के 178 से ऊपर उठकर 137 वें स्थान पर पहुंचा है। इतिहास विषय में इस बार डीयू पिछले वर्ष के (151-200) से ऊपर उठ कर (101-150) तक पहुंचा है।
इसी प्रकार लेखा और वित्त विषय में (251-300) से 201-250, इक्नोमिक्स एवं इक्नोमेट्रिक्स में (151-200) से 156 रसायन विज्ञान में (301-350) से 251-300) पर्यावरण विज्ञान में (301-350) से 251-300 और गणित विषय में (251-300) से ऊपर चढ़ते हुए 201-250 तक पहुंचा है। शिक्षा में डीयू ने पहली बार 401-450 की रैंकिंग प्राप्त की है।
कमेंट
कमेंट X