फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   World Population Day Know India and Other Countries Population Rate Wishes History Date Theme News in Hindi

World Population Day: इस वर्ष तक जनसंख्या में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत, अभी इतनी है पूरी दुनिया की आबादी 

Mon, 11 Jul 2022 12:48 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 12:48 PM IST
सार

World Population Day 2022: बढ़ती जनसंख्या का सबसे मुख्य कारण प्रजनन दर में बढ़ोतरी और मृत्यु दर में कमी को कहा जा सकता है। अगर बात वर्ष 1900 की करें तो उस वक्त दुनिया की आबादी 2 अरब से कम थी।

विज्ञापन
World Population Day Know India and Other Countries Population Rate Wishes History Date Theme News in Hindi
World Population Day 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

World Population Day 2022: आज की तारीख यानी कि 11 जुलाई को पूरी दुनिया में जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1990 से यह सिलसिला लगातार चला आ रहा है। वर्ष 1989 में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) की गवर्निंग काउंसिल ने 11 जुलाई की तारीख को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था। इसके बाद से ही हर साल इस दिवस को मनाया जाता है। पहले साल इस दिवस को 90 देशों द्वारा मनाया गया था। 

विज्ञापन

क्या है इस दिवस के पीछे का कारण?
दरअसल, साल 1987 में दुनिया की आबादी 5 अरब के आंकड़े को पार कर गई थी। ऐसे में अब जरूरत थी कि बढ़ती जनसंख्या और हमारी धरती के पर्यावरण और विकास पर इसका असर क्या होगा, इसपर भी ध्यान दिया जाए। इसी मामले पर पूरी दुनिया को जागरूक करने के लिए  जनसंख्या दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। इस साल इस कार्यक्रम की थीम है- 8 अरब की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर - अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कितनी है दुनिया की जनसंख्या?
यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड के मुताबिक वर्तमान में दुनिया में इंसानों की कुल आबादी करीब 7.95 अरब है। कुछ ही महीने में यह 8 अरब के आंकड़े को पार कर जाएगी। दुनिया की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा एशिया में निवास करता है। दुनिया के करीब 60 फीसदी लोग इसी महाद्वीप में हैं। दुनिया के सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश चीन और भारत हैं। 

विज्ञापन

चीन से कितना पीछे भारत?
यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड के आकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्या वर्तमान में 1.40 अरब के करीब है। वहीं, चीन की जनसंख्या 1.44 अरब है। अनुमान के मुताबिक साल 2023 तक भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा। ऐसा इसलिए है कि वर्तमान में चीन की प्रजनन दर 1.7 है। वहीं, इसके मुकाबले भारत में प्रजनन दर अब भी 2 से ऊपर है। 

क्या है बढ़ती जनसंख्या के कारण?
बढ़ती जनसंख्या का सबसे मुख्य कारण प्रजनन दर में बढ़ोतरी और मृत्यु दर में कमी को कहा जा सकता है। अगर बात वर्ष 1900 की करें तो उस वक्त दुनिया की आबादी 2 अरब से कम थी। इसके मुकाबले 122 वर्षों में ही आबादी 4 गुणा अधिक हो गई है। वर्तमान की पीढ़ी को इतिहास से सबसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आदि उपलब्ध हो रही हैं। दुनिया में प्रजनन दर पहले के मुकाबले भले ही कम हुई हो लेकिन अब भी कई देशों में ये काफी ज्यादा है। इसका कारण शिक्षा और जागरूकता की कमी है। 

जनसंख्या समस्या है या समाधान?
विभिन्न देशों में जनसंख्या के अपने-अपने मायने हैं। कम जनसंख्या वाले देशों में आपको सुख-सुविधाएं और विकास ज्यादा देखने को मिलता है। वहीं, भारत और चीन जैसी बड़ी जनसंख्या वाले देश अब भी विकासशील बने हुए हैं। एक तरफ चीन, रूस और कई अन्य देश अब प्रजनन दर को बढ़ावा दे रहे हैं तो वहीं भारत में संसाधनों की कमी और जनसंख्या की बहुलता को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है। अधिक आबादी को सही दिशा देकर देश का विकास तो किया जा सकता है लेकिन पर्यावरण पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed