फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   World book and copyright day: Know how this day is celebrated in india and others parts of country

विश्व पुस्तक और प्रकाशानिधाकर दिवस: जानिए देश और दुनिया में किस तरह मनाया जाता है यह खास दिन

Fri, 23 Apr 2021 05:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Apr 2021 05:05 PM IST
सार

दुनिया भर के लेखकों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए विश्व पुस्तक दिवस मनाने की निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य लोगों के अंदर किताबों के प्रति रुचि जागृत करना और दुनियाभर में साक्षरता को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
World book and copyright day: Know how this day is celebrated in india and others parts of country
विश्व पुस्तक दिवस - फोटो : Pixabay

विस्तार

अप्रैल माह की 23 तारीख को प्रत्येक वर्ष विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह तारीख लेखको के लिहाज से बड़ी खास है। इसी तिथि को कई मशहूर लेखकों जैसे मैनुएल मेजिया बल्लेजो, मैरिस ड्रून आदि का जन्म और विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स जैसे लेखकों का निधन हुआ है। हर वर्ष यूनेस्को द्वारा विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन किया जाता है। किताबों के आस पास कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यूनेस्को और उसके अन्य सहयोगी संगठन आगामी वर्ष के लिए विश्व पुस्तक कैपिटल का चुनाव करते हैं। 

विज्ञापन

वर्ष 1995 से हुई थी विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत 
23 अप्रैल 1995 में पेरिस में यूनेस्को की एक आम सभा में दुनिया भर के लेखकों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए विश्व पुस्तक दिवस मनाने की निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य लोगों के अंदर किताबों के प्रति रुचि जागृत करना और दुनियाभर में साक्षरता को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में खास तौर से लेखक, प्रकाशक, शिक्षक, लाइब्रेरियन, सार्वजनिक और प्राइवेट संस्थाओं, मानव अधिकारों को बढ़ावा देने वाले एनजीओ आदि शामिल होते हैं।

विज्ञापन

दुनिया में ऐसे मनाया जाता है विश्व पुस्तक दिवस

विश्व पुस्तक दिवस पर अच्छी किताब लिखने वाले लोगों और प्रकाशकों को सम्मानित किया जाता है। समाज को ज्ञान देने के लिए, मानव के विकास के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जाता है। कहीं, मुफ्त में पुस्तकें वितरित की जाती हैं, तो कहीं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जगह-जगह पर पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किए जाते हैं। साहित्य समितिओं में पुस्तकों पर विचार- विमर्श होता है। लोग एक-दूजे को अच्छी किताबें भेंट करते हैं और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वहीं स्पेन में दो दिनों तक रीडिंग मैराथन का आयोजन किया जाता है। मैराथन के अंत में एक लेखक को “मिगेल डे सरवांटिस” पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed